फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Sood drops poster of Fateh and teaser of movie to be out on Saturday Know details

Fateh: सोनू सूद ने साझा किया 'फतेह' का पहला पोस्टर, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर

Fri, 15 Mar 2024 04:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Mar 2024 04:44 PM IST
सार

सोनू सूद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'फतेह' का पहला पोस्टर साझा किया है।

विज्ञापन
Sonu Sood drops poster of Fateh and teaser of movie to be out on Saturday Know details
फतेह, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू सूद अपनी नेकी के साथ-साथ अपने दमदार अभिनय के बूते भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। सोनू सूद की आगामी फिल्म 'फतेह' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज अभिनेता ने अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है, जो धमाकेदार है। इसी के साथ फिल्म की टीजर रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। आज जारी हुए फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'फतेह' एक्शन से भरपूर होगी।
विज्ञापन

Vineeta Singh: करीना को अपने ब्रांड 'शुगर' से जोड़कर खुश हैं विनीता, बोलीं- लोगों का भरोसा चार गुना बढ़ा है
विज्ञापन


सोनू सूद ने साझा किया पोस्ट
सोनू सूद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'फतेह' का पहला पोस्टर साझा किया है। पोस्टर पर सोनू सूद का हाथ है। उन्होंने पेन पकड़ा हुआ है। हाथ में कड़ा है। और खून टपकचा नजर आ रहा है। साइबर क्राइम थ्रिलर में सोनू को एक अलग अवतार में दिखाया जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)



यूजर्स ने लुटाया प्यार
इसके साथ सोनू सूद ने कैप्शन लिखा है, 'कभी भी किसी को कम मत समझो! 'फतेह' के साथ पावर-पैक एक्शन के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म का टीजर कल शनिवार को रिलीज होगा। फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर, आप तो भगवान हैं। भगवान की भी परीक्षा होती है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर आ गया।' एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म देखने के लिए हम तो एकदम तैयार हैं'।
Madhubala: मधुबाला की बायोपिक का एलान, आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' की निर्देशक जसमीत करेंगी फिल्म का निर्देशन

सोनू के निर्देशन में पहली फिल्म
सोनू की इस आगामी फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह सोनू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में एक्शन का धमाल होगा। एक्शन सीन हॉलीवुड स्टंट स्पेशलिस्ट ली व्हिटेकर की देखरेख में किए गए हैं।
Amitabh Bachchan: कोकिलाबेन अस्पताल में हुई सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी? जानें अब कैसी है हालत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed