फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vineeta Singh talks about SUGAR said nothing brings more trust than Kareena kapoor endorsing brand your brand

Vineeta Singh: करीना को अपने ब्रांड 'शुगर' से जोड़कर खुश हैं विनीता, बोलीं- लोगों का भरोसा चार गुना बढ़ा है

Fri, 15 Mar 2024 02:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 15 Mar 2024 02:49 PM IST
सार

विनीता सिंह अपने ब्रांड को और बेहतर और बड़ा बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने इस विषय में बात करते हुए कहा, 'मैं अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती हूं। मेरे लिए मेरे ग्राहकों की संतुष्टि सबसे ज्यादा मायने रखती है।

विज्ञापन
Vineeta Singh talks about SUGAR said nothing brings more trust than Kareena kapoor endorsing brand your brand
विनीता सिंह करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन शो 'शार्क टैंक इंडिया' में इन दिनों 'शुगर' ब्रांड की संस्थापक विनीता सिंह नजर आ रही हैं। विनीता ने 'शुगर' कॉस्मेटिक की नींव आज से सात साल पहले रखा था। उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज उनके ब्रांड के लगभग 130 स्टोर अलग-अलग शहरों में खुल चुके हैं। हाल ही में 'शार्क टैंक इंडिया' के एक एपिसोड में विनीता अपने सफर और सफलता के बारे में बातें करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने करीना कपूर के साथ अपने काम के अनुभवों को भी उन्होंने दर्शकों के साथ साझा किया। 
विज्ञापन


ग्राहकों का भरोसा जीता 
विनीता सिंह 'शार्क टैंक इंडिया' में शार्क की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। पिछले एपिसोड के दौरान उन्होंने अपने ब्रांड शुगर के बारे में बातें करते हुए कहा, 'देखिए भारत जैसे देश में लोगों को बॉलीवुड के सितारों पर काफी भरोसा है। जब से मेरे ब्रांड से करीना कपूर जुड़ी हैं 'शुगर' का कारोबार चार गुना ज्यादा बढ़ गया है।'
विज्ञापन


इन सितारों की जान का दुश्मन बन बैठा था अंडरवर्ल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर सिंह ने भी किया 'शुगर' में निवेश 
विनीता सिंह अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'एक ब्रांड के रूप में हम लोगों के भरोसा को जीतना चाहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर सिंह शुगर के आईपीओ से जुड़े हैं। उन जैसे सितारों के जुड़ने के बाद लोगों का हमारे ब्रांड में काफी विश्वास बढ़ा है। करीना कपूर और रणवीर सिंह ऐसे सितारे हैं जिनकी बातों पर लोगों को भरोसा है।'

Hanuman: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'हनुमान', रिलीज में लगातार हो रही देरी पर निर्माताओं ने मांगी माफी

स्टार के जुड़ने से ब्रांड वैल्यू बढ़ता है 
विनीता सिंह अपने ब्रांड को और बेहतर और बड़ा बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने इस विषय में बात करते हुए कहा, 'मैं अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती हूं। मेरे लिए मेरे ग्राहकों की संतुष्टि सबसे ज्यादा मायने रखती है। जब रणवीर कपूर जैसे सितारे आपके बिजनेस में निवेश करते हैं तब लोगों को लगता है कि सिर्फ विज्ञापन के लिए नहीं बल्कि प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता भी अच्छी होगी इसलिए ये सितारे इस ब्रांड से जुड़ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed