फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   81 years old super star Amitabh Bachchan underwent angioplasty in Kokilaben hospital now actor is stable

Amitabh Bachchan: कोकिलाबेन अस्पताल में हुई सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी? जानें अब कैसी है हालत

Fri, 15 Mar 2024 01:48 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 15 Mar 2024 01:48 PM IST
सार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
81 years old super star Amitabh Bachchan underwent angioplasty in Kokilaben hospital now actor is stable
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभिनेता की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


ट्वीट की वजह से लग रहे कयास 
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने हेल्थ को लेकर काफी चर्चा रहते हैं। पिछले दिनों उनके पांव में चोट आ गई थी। वहीं आज खबर आ रही है कि उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट भी किया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आप सभी का बहुत धन्यवाद'। अमिताभ के ट्वीट को पढ़कर कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेता शायद ऑपरेशन के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जता रहे हैं। 
विज्ञापन


इन सितारों की जान का दुश्मन बन बैठा था अंडरवर्ल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


 रूटीन चेकअप के लिए गए अस्पताल गए 
अमिताभ बच्चन ने खुद पिछले दिनों अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। वहीं आज अभी तक अभिनेता या अस्पताल की टीम की तरफ से एंजियोप्लास्टी के बारे में कोई जानकरी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  


Hanuman: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'हनुमान', रिलीज में लगातार हो रही देरी पर निर्माताओं ने मांगी माफी


'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के दौरान हुए थे चोटिल  
अमिताभ बच्चन अक्सर फिल्मों के सेट पर चोटिल हो जाते हैं। पहले भी वे अपनी फिल्म 'कुली' के सेट पर घायल हो चुके हैं। उसके बाद साल 2018 की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक एक्शन सीन करते समय उन्हें कंधे पर चोट आ गई थी। तब से अभिनेता कंधे के दर्द से पीड़ित बताए जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन के परिवार से लेकर उनके फैंस तक हमेशा अभिनेता  हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed