फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smriti Irani reacted to rumours of her comeback on TV with Rupali Ganguly show Anupamaa calls it fake news

Smriti Irani: क्या अनुपमा से टीवी पर वापसी करने वाली हैं स्मृति ईरानी? अभिनेत्री ने खुद बताया सच

Tue, 15 Oct 2024 08:39 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 15 Oct 2024 08:39 PM IST
सार

टीवी पर इस वक्त लगातार सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाले शो 'अनुपमा' में मशहूर अभिनेत्री एवं राजनेत्री स्मृति ईरानी के जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे लेकर अब खुद स्मृति ईरानी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Smriti Irani reacted to rumours of her comeback on TV with  Rupali Ganguly show Anupamaa calls it fake news
रूपाली गांगुली-स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'अनुपमा', टीवी पर भारतीय दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। ये उन शो में से एक है, जो लंबे अरसे से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। बीते दिनों ही जानकारी दी गई थी कि शो में नए ट्विस्टऔर किरदारों की एंट्री होने वाली है, जिसका प्रोमो भी जारी किया गया था। इसके अलावा बीते कुछ दिनों से इस शो को लेकर एक और अफवाह जोरों पर थी कि शो में राजनेत्री एवं अभिनेत्री स्मृति ईरानी भी नजर आने वाली हैं। अब इस अफवाह पर खुद स्मृति ईरानी ने जानकारी दी है। 

विज्ञापन

'अनुपमा' शो से टीवी पर वापसी पर स्मृति ने दी प्रतिक्रिया
राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी एक मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री थीं। उन्होंने टीवी के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। हालांकि, अब उन्हें टीवी पर अभिनय करते हुए देखे कई साल गुजर चुके हैं। इस बीच कुछ दिनों से ये अफवाहें जोर पकड़ रही थीं कि स्मृति टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा से वापसी करने वाली हैं। हालांकि, ये पूरी तरह से अफवाह साबित हुई है। स्मृति ईरानी ने खुद अपनी वापसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी दी है। उन्होंने इस खबर से संबंधित एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे फर्जी बताया है। 
विज्ञापन

Anirudh Ravichander: बेहद लोकप्रिय हैं 'जवान' में संगीत देने वाले अनिरुद्ध रविचंदर, पहले गाने से ही हुए वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी की बड़ी अभिनेत्री रही हैं स्मृति ईरानी
बता दें कि स्मृति ईरानी अपने समय की बेहद सफल और मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शो में काम किया, जिनमें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कविता', 'कुछ दिल से', 'तीन बहुरानियां', 'ये है जलवा' आदि शामिल हैं। स्मृति ईरानी का आखिरी हिंदी शो कॉमेडी-ड्रामा शो सब टीवी पर प्रसारित होने वाला 'मणिबेन डॉट कॉम' था। उन्होंने कॉन्टिलो एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस शो का सह-निर्माण भी किया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2012 में बंगाली फिल्म 'अमृता' में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो गईं और उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली। 
Actress Karwa Chauth: ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां रखती हैं करवा चौथ का व्रत, ऐश्वर्या-प्रियंका-शिल्पा का नाम शामिल
लगातार टीआरपी चार्ट में शीर्ष पर है 'अनुपमा'
'अनुपमा' की बात करें, तो ये मौजूदा समय में  टेलीविजन पर सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाला शो है। हाल में ही शो ने 15 साल की छलांग लगाई, जिसमें शो को एक पीढ़ी आगे बढ़ाया गया है। रूपाली का शो 'अनुपमा' बंगाली सीरीज 'श्रीमोई' पर आधारित है। डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजन शाही और दीपा शाही द्वारा निर्मित यह धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। बीते दिनों ही शो का नया प्रोमो जारी कर शो में दो नए किरदारों का स्वागत किया गया था, जिनमें अलीशा परवीन और शिवम खजूरिया शामिल हैं। आलीशा परवीन शो में आध्या का किरदार निभा रहा हैं, जबकि शिवम खजूरिया आध्या के प्रेमी प्रेम का किरदार में नजर आ रहे हैं।
VVKWWV Collection Day 5: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कमाई में आई गिरावट, पांचवें दिन बटोरे इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed