{"_id":"67b2caed62b2cd9e850f9a6b","slug":"karan-johar-films-were-successful-in-overseas-because-of-shahrukh-khan-he-said-they-are-really-very-special-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: 'शाहरुख खान के कारण विदेशों में सफल रहीं फिल्में', करण जौहर ने अभिनेता के लिए कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: 'शाहरुख खान के कारण विदेशों में सफल रहीं फिल्में', करण जौहर ने अभिनेता के लिए कही ये बात
Mon, 17 Feb 2025 11:06 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:06 AM IST
सार
निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के कारण ही मेरी फिल्में विदेशों में भी इतनी चर्चित रहीं।
विज्ञापन
शाहरुख खान-करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @imsrk, @karanjohar
विस्तार
निर्माता करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के कारण ओवरसीज में उनकी फिल्में चलती हैं। करण ने कहा कि शाहरुख उनके लिए बहुत खास हैं। शाहरुख खान का बोलबाला भारत ही नहीं विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बॉलीवुड का मतलब शाहरुख खान हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
शाहरुख की फिल्मों को पसंद करते हैं फैंस
गेम चेंजर्स यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा, 'मैंने चांस पे डांस किया। शाहरुख खान मेरे चांस थे और मैंने उन पर डांस किया। ये जो प्यार और इज्जत हमें ओवरसीज और विदेशों में भी मिलती है, इसका एकमात्र कारण शाहरुख खान ही हैं। ये सिलसिला 'दिलवाले दुल्हनिया' से शुरू हुआ। 'तो पागल है', 'कुछ कुछ होता है' उसके बाद 'कभी खुशी कभी गम' आई फिर 'कल हो न हो' फिर 'देवदास' आई। तो इन सब फिल्मों का जो ओवरऑल कलेक्शन है वो शाहरुख खान के कारण ही हो पाया है।'

करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
शाहरुख और आदित्य को लेकर की बात
मिडिल ईस्ट, यूरोप में अगर आप जाते हैं तो उनके लिए बॉलीवुड मतलब शाहरुख खान है। उनकी फिल्मों को पूरी दुनिया पसंद करती है। उन्होंने कहा कि मेरे नसीब में शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा जैसे दो लोग थे, लेकिन अगर वे दोनों मुझे साथ न मिलते तो शायद मैं यहां न होता, शायद मेरे नसीब में ऐसा रहा होगा इसलिए ऐसा कुछ हो सका है।

पापा का बदला लेना था
करण जौहर ने कहा कि मेरे पापा की फिल्म पहले इतनी नहीं चलीं, जिसका बदला लेने के उद्देश्य से मैं इस इंडस्ट्री में आया था। हालांकि, अब मेरे लिए बिजनेस से ज्यादा कहानियां मैटर करती हैं। अब मैं 52 साल का हो गया हूं, मेरे लिए इंडस्ट्री में इतने दिन होने के बाद अब काम मैटर करता है, जिसे लोग मेरे जाने के बाद भी याद रखें। बिजनेस तो आज कल की बातें हैं।