Sikandar Teaser: एक घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा सलमान की फिल्म का टीजर, ईद पर होगी रिलीज
Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म के टीजर को पहले एक घंटे में कई लोगों ने देखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है 'जो दिलों पर करता है राज वो आज कहलाता है सिकंदर'। वीडियो पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'लो भाई आ गया...बूम'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'भाई जान को आग लगाने के मूड में है।' एक यूजर ने लिखा है कि 'पाकिस्तान से प्यार, रोशनी और दुआएं।'
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: 'कायदे में रहो तो फायदे में रहोगे', 'सिकंदर' का टीजर रिलीज
फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि इसमें सलमान खान की जबरदस्त एंट्री होती है। वह गुंडों को मार रहे हैं। इसके साथ-साथ आवाज आती है 'दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब'। इसके बाद दूसरी आवाज आती है, 'अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू'? सलमान कहते हैं, ' इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे'।
टीजर में सलमान खान दुश्मनों को सबक सिखा रहे हैं। इसके अलावा वह रश्मिका मंदाना से भी बात कर रहे हैं। टीजर में रश्मिका एक जगह सलमान से पूछती हैं कि 'तुम्हारे दुश्मनों में तुम कितने पॉपुलर हो'। टीजर में एक झलक साउथ के एक्टर सत्यराज की दिखी है।
सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं जो एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान लगभग हर ईद पर अपनी नई फिल्म लाते हैं। ऐसे में इस ईद पर भी वह 'सिकंदर' फिल्म लेकर आए हैं।