फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan rashmika mandanna Sikandar Movie Teaser Out directed by AR Murugadoss produced by Sajid Nadiadwala

Sikandar Teaser: 'कायदे में रहो तो फायदे में रहोगे', 'सिकंदर' का टीजर रिलीज

Thu, 27 Feb 2025 04:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Feb 2025 04:01 PM IST
सार

Sikandar Movie Teaser Out: सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'सिकंदर' का दर्शक बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। फिल्म तो ईद पर रिलीज होगी। मगर आज गुरुवार को इसका टीजर जारी हो गया है। 
 

विज्ञापन
Salman khan rashmika mandanna Sikandar Movie Teaser Out directed by AR Murugadoss produced by Sajid Nadiadwala
सिकंदर का टीजर जारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का दर्शक सांसे थामकर इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को रिलीज होने में तो अभी वक्त है, क्योंकि फिल्म तो ईद पर रिलीज होगी। लेकिन आज गुरुवार को फैंस को एक तोहफा जरूर मिल गया है। 'सिकंदर' का टीजर जारी हो चुका है। 

विज्ञापन

Salman khan rashmika mandanna Sikandar Movie Teaser Out directed by AR Murugadoss produced by Sajid Nadiadwala
सिकंदर का टीजर जारी - फोटो : इंस्टाग्राम

पुराने एक्शन अवतार में भाईजान
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'जो दिलों पर करता है राज, वो आज कहलता है सिकंदर'। टीजर की शुरुआत में सलमान खान की आवाज आती है, 'दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब'। इसके बाद दूसरी आवाज आती है, 'अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू'? सलमान कहते हैं, ' इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman khan rashmika mandanna Sikandar Movie Teaser Out directed by AR Murugadoss produced by Sajid Nadiadwala
टीजर में रश्मिका मंदाना और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

टिपिकल गर्लफ्रेंड स्टाइल में दिखीं रश्मिका
टीजर में सलमान खान एक्शन करते दिखे हैं। अपने चिर-परिचित अंदाज में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे हैं, जैसे कि हमेशा परदे पर नजर आते हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। पूरे टीजर में दो से तीन बार रश्मिका की झलक है। वे एकदम टिपिकल हीरोइन वाले अंदाज में हैं। सिर्फ एक जगह वह बोलती दिखी हैं। सलमान से पूछती हैं, 'तुम्हारे दुश्मनों में तुम कितने पॉपुलर हो'। हालांकि, पिछली फिल्मों में लगातार पत्नी वाले रोल में साड़ी पहने दिखने वाली रश्मिका का लुक इस बार जरा हटकर दिखा है। किरदार की पूरी तस्वीर तो फिल्म में ही साफ हो पाएगी। 

विज्ञापन

Salman khan rashmika mandanna Sikandar Movie Teaser Out directed by AR Murugadoss produced by Sajid Nadiadwala
सिकंदर का टीजर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

यूजर्स ने की शाहरुख खान के कैमियो की मांग
सलमान खान अभिनीत इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान एआर मुरुगदास ने संभाली है। फिलहाल टीजर पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। यूजर्स शाहरुख खान के कैमियो की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई संजय दत्त और शाहरुख खान का कमैयो रखना मूवी में'। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान आ रहे हैं, फिल्म तो ब्लॉकबस्टर रहेगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed