फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Was Chosen As Traitor In Reality Show

The Traitors: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा चुने गए ट्रेटर, ये कंटेस्टेंट हुआ शाे से बाहर

Thu, 12 Jun 2025 10:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Jun 2025 10:54 PM IST
सार

हाल ही में रियालिटी ‘द ट्रेटर्स’ के तीन एपिसोड का प्रीमियर ओटीटी पर हो चुका है। पहले एपिसोड में ही एक प्रतियोगी शो से बाहर हो चुका है। साथ ही शो की शुरुआत में होस्ट करण जौहर ने राज कुंद्रा के अलावा दो और लोगों को ट्रेटर चुना है। अब ये ट्रेटर, शो के मासूम और भरोसेमंद लाेगों को धोखा देंगे और उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Was Chosen As Traitor In Reality Show
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा शो 'द ट्रेटर्स' में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शो ‘द ट्रेटर्स’ की शुरुआत हो चुकी है। करण जौहर इस शो को सूर्यगढ़ पैलेस में होस्ट कर रहे हैं। शो में लगभग 20 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। इसके शुरुआती तीन एपिसोड में खूब सारा ड्रामा, धोखा दर्शकों को देखने को मिला है। साथ ही एक कंटेस्टेंट शो से बाहर भी हो चुका है। साथ ही राज कुंद्रा शो में पहले ट्रेटर, करण जौहर द्वारा चुने गए हैं। इनके साथ दो और लोगों को बतौर ट्रेटर चुना गया है। 

विज्ञापन


राज कुंद्रा के अलावा ये हैं ट्रेटर्स
करण जौहर ने शुरुआती एपिसोड में सभी प्रतियोगियों की आंखों पर पट्टी बांधी और चुने हुए ट्रेटर्स के कंधे को थपथपाया। इस तरह उन तीन लोगों को पता चल गया कि वे अब शो में ट्रेटर्स हैं। ट्रेटर्स में राज कुंद्रा, पूरव झा और एलनूर नौरोजी शामिल हैं। इस बारे में बाकी प्रतियोगी को कुछ भी पता नहीं है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)




ये प्रतियोगी हुई शो से बाहर 
शुरुआती ही एपिसोड में निकिता लूथर को शो से बाहर कर दिया गया है। दलील यह दी गई है कि वह एक मजबूत प्रतियोगी हैं, इसलिए उन्हें शो से बाहर जाना चाहिए। साथ ही शो में सबसे भरोसेमंद प्रतियोगी महीप कपूर को चुना गया है। सभी लोगों को उन पर पूरा भरोसा है। 

 

ये खबर भी पढ़ें: The Traitors: राज कुंद्रा बोले- ‘करण के शो पर नेपो हस्बैंड वाला ड्रामा दिखाऊंगा’; अपूर्वा का बयान भी वायरल 

शो में शामिल हैं ये लोग 
इस रियालिटी शो में 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्हवी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पूरब झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed