फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shilpa Shetty Husband Raj Kundra And Influencer Apoorva Mukhija Arrived At Launch Of Show The Traitors

The Traitors: राज कुंद्रा बोले- ‘करण के शो पर नेपो हस्बैंड वाला ड्रामा दिखाऊंगा’; अपूर्वा का बयान भी वायरल

Fri, 30 May 2025 06:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 30 May 2025 06:33 PM IST
सार

The Traitors Trailer Launch Event: एक नए रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर शो में हिस्सा लेने वाले कई सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स भी पहुंचे। लगभग 20 सेलिब्रिटीज इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। इन्हीं में से एक शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा भी हैं। इन दोनों ने शो को लेकर क्या कहा?  

 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra And Influencer Apoorva Mukhija Arrived At Launch Of Show The Traitors
'द ट्रेटर्स' में राज कुंद्रा और अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जल्द ही करण जौहर 'द ट्रेटर्स' नाम का शो होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो का कॉन्सेप्ट काफी हटकर है। 12 जून से यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों को देखने को मिलेगा। लगभग 20 सेलिब्रिटीज इसमें शामिल हुए हैं, जो गेम में बने रहने के लिए एक-दूसरे को धोखा देंगे, विश्वासघात करेंगे। जो आखिर में शो में बचा रहेगा, उसे इनाम की राशि मिलेगी। इस शो में कंट्रोवर्सी से घिरे कुछ सेलिब्रिटीज भी नजर आ रहे हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा शामिल हैं। यह दोनों शो के बारे में क्या सोचते हैं और कैसे अपना गेम खेलेंगे, इस बारे में ट्रेलर लॉन्च पर बताते नजर आए। 

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के पति खोलेंगे मास्क पहनने का राज 
कुछ समय पहले तक राज कुंद्रा अपने पूरे चेहरे एक मास्क पहनकर पब्लिक प्लेस पर सामने आते थे। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी भी उनके साथ दिखती थीं। ‘द ट्रेटर्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर राज बोले, ‘मेरे मास्क पहनने के पीछे की मिस्ट्री इस शो में नजर आएगी। वैसे यह कलियुग का शो है। इसमें पता नहीं चलेगा कि कौन दोस्त है, कौन दुश्मन? मैं करण जौहर के इस शो पर नेपो हस्बैंड वाला ड्रामा भी दिखाऊंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


अपूर्वा बोलीं गेम खेलने के लिए दिमाग चाहिए 
अपूर्वा मुखीजा ने भी शो ‘ट्रेटर्स’ के लॉन्च पर कहा, ‘धोखा देना और झूठ बोलना एक रेड फ्लैग साइन है। लेकिन धोखा देने और झूठ बोलने के लिए दिमाग चाहिए, जो कुछ लोगों के पास नहीं है। हो सकता है कि मैं सबसे बड़ी रेड फ्लैग हूं लेकिन लोगों से ज्यादा अपने ब्रेन सेल्स का यूज करती हूं।’  

ये खबर भी पढ़ें: The Traitors: इस वजह से टला ‘द ट्रेटर्स’ में करण-जेनिफर का कमबैक, तलाक के 11 साल बाद साथ काम करने वाले थे  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

क्यों दोनों हुए कंट्रोवर्सी का शिकार 
राज कुंद्रा और अपूर्वा दोनों ही कंट्रोवर्सी से घिरे लोग हैं। राज कुंद्रा की बात करें तो पिछले साल एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अश्लील फिल्मों के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की गई। इस कंट्रोवर्सी के बाद से ही वह पब्लिक प्लेस पर फेस मास्क पहनने लगे थे। वहीं कुछ महीने पहले समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर अश्लील मजाक किया, अभद्र टिप्पणी की। इस बात का खूब विरोध हुआ। इस शो में अपूर्वा मुखीजा भी मौजूद थी, उन पर भी  केस दर्ज हुआ था। कोर्ट ने इन सभी को फटकार लगाई है। अपूर्वा को तो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed