फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Biapsha basu slams trollers for commenting on her weight gain

Bipasha Basu: मोटापे पर ट्रोल करने वालों को बिपाशा बसु का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- ‘गिरी हुई सोच वाली…’

Sat, 14 Jun 2025 12:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 14 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

Bipasha Basu Slams Trollers: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बिपाशा बसु का मां बनने के बाद वजन बढ़ गया था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। अब उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Biapsha basu slams trollers for commenting on her weight gain
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री बिपाशा बसु सिनेमाई दुनिया का चर्चित नाम हैं। बेटी के जन्म के बाद अभिनेत्री का वजन बढ़ गया था, जिस कारण उन्हें बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग समाज के लिए घातक हैं। आइए जानते हैं क्या बोलीं अभिनेत्री। 

विज्ञापन

बिपाशा बसु ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में इंस्टाग्राम पर पूर्व मिस इंडिया रहीं श्वेता विजय नायर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं में वजन संबंधी होने वाली समस्याओं को लेकर उन्हें ट्रोल किए जाने पर विरोध किया था। इसी वीडियो में उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु के अचानक वजन बढ़ने को लेकर ट्रोल करने वालों पर भी प्रतिक्रिया दी थी। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस बिपाशा ने लिखा, 'आपके स्पष्ट शब्दों के लिए धन्यवाद। उम्मीद है कि मानव जाति हमेशा इतनी गिरी हुई सोच वाली नहीं रहेगी और वे महिलाओं के समर्पण और त्याग को प्रोत्साहित करेंगे।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta (@shwetavijaynair)


 

समाज को परेशान कर सकते हैं ये लोग
आगे उन्होंने कहा, 'मैं एक बहुत ही आत्मविश्वासी महिला हूं, जिसके पास एक बहुत शानदार परिवार है। मीम्स और ट्रोल्स ने मुझे कभी परेशान नहीं किया और ना ही उन्होंने मुझे बनाया है। लेकिन ये महिलाओं को परेशान करने वाले तत्व हैं। मेरी जगह कोई और महिला इस क्रूरता से बहुत प्रभावित और आहत हो सकती थी।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं खुद महिलाओं का दर्द समझने लगें तो वो और मजबूत हो जाएंगी।

यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: पुराने विवाद के चलते बढ़ी कुणाल कामरा की मुश्किल, जल्द शुरू होगी विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही

बिपाशा बसु के बारे में 
बिपाशा बसु ने कई शानदार बॉलीवुड फिल्में की हैं, जिनमें 'राज', 'नो एंट्री', 'जिस्म' जैसी नाम शामिल हैं। उन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ साल 2016 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद यानी कि 2022 में अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed