फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shark Tank India 4 Shooting Started With Sharks Anupam Mittal Aman Gupta Namita Thapar Peyush Bansal

Shark Tank India Season 4: शुरू हुई 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 4' की शूटिंग, ये शार्क्स करेंगे बिजनेस की डील

Tue, 01 Oct 2024 01:12 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Oct 2024 01:12 PM IST
सार

'शार्क टैंक इंडिया' अपने अगले सीजन के साथ नई बिजनेस डील्स और स्टार्टअप करने के लिए तैयार है। शो निर्माताओं ने अगले यानी चौथे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस शो में नए होस्ट और शार्क को देखा जा सकेगा। आइए आपको बताते हैं, शो से जुड़ी हर एक जानकारी।

विज्ञापन
Shark Tank India 4 Shooting Started With Sharks Anupam Mittal Aman Gupta Namita Thapar Peyush Bansal
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : शार्क टैंक इंडिया इंस्टाग्राम @sharktank.india

विस्तार

'शार्क टैंक इंडिया' अपने तीन शानदार सीजन पूरे करने के बाद चौथे सीजन के साथ अपने बिजनेस की नई डील लेकर आ रहा है। नए सीजन में नई ऊर्जा के साथ इनोवेटिव आइडिया और डील्स होने वाली हैं, इससे भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

Shark Tank India 4 Shooting Started With Sharks Anupam Mittal Aman Gupta Namita Thapar Peyush Bansal
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम @sharktank.india
ये शार्क्स करेंगे बिजनेस डील
सीजन 4 में शार्क्स के रूप में अनुपम मित्तल (पीपल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ), अमन गुप्ता (बोट लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक और सीईओ), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट के सह-संस्थापक और सीईओ) और रितेश अग्रवाल (ओयो के संस्थापक और ग्रुप सीईओ) देखने को मिलेंगे। सीजन के आगे बढ़ने के साथ ही नए शार्क्स भी शामिल हो सकते हैं।

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ छुट्टियां मना रही हैं कियारा, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को दिखाया लुक

ये जोड़ी होस्ट करेगी शार्क टैंक इंडिया
कॉमेडियन आशीष सोलंकी और साहिबा बाली की जोड़ी शार्क टैंक इंडिया शो को होस्ट करने वाली है। बिजनेस डील के साथ इस शो में कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shark Tank India (@sharktank.india)


Ravi Ahuja: सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सीईओ बनेंगे रवि आहूजा, जानें कब से संभालेंगे कार्यभार?

विज्ञापन
विज्ञापन

Shark Tank India 4 Shooting Started With Sharks Anupam Mittal Aman Gupta Namita Thapar Peyush Bansal
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम @sharktank.india
दर्शकों ने पूछे सवाल
इस शो के शुरू होने की जानकारी जैसे ही मेकर्स ने दी, दर्शकों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। दर्शक जानना चाहते हैं कि शो कब से देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूछा 'क्या हम ये शो दिसंबर से देख सकेंगे'। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैं इस शो को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं'।

Karthi: महेश बाबू को लेकर कार्ति ने किया दिलचस्प खुलासा, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Shark Tank India 4 Shooting Started With Sharks Anupam Mittal Aman Gupta Namita Thapar Peyush Bansal
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम @sharktank.india
कुछ ऐसा है शार्क टैंक इंडिया का अभियान
इस बार शार्क टैंक इंडिया शो का अभियान है- 'सिर्फ ड्रीम जॉब नहीं, अपने ड्रीम आइडिया के पीछे भागेगा इंडिया'। ये शो स्टार्टअप को बढ़ाने के साथ ही लोगों के क्रिएटिव आइडिया को भी अनगिनत भारतीयों तक पहुंचाने का काम करता है। ये शो सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed