फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karthi reveals he and Mahesh Babu were classmates during their school days

Karthi: महेश बाबू को लेकर कार्ति ने किया दिलचस्प खुलासा, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 01 Oct 2024 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 01 Oct 2024 11:05 AM IST
सार

कार्ति ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने महेश बाबू को लेकर एक ऐसा दिलचस्प खुलासा किया कि सभी लोग हैरान रह गए। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Karthi reveals he and Mahesh Babu were classmates during their school days
कार्ति, महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमिल अभिनेता कार्ति अपनी फिल्म मेयाझगन को मिल रहे प्यार से रोमांचित हैं। इस फिल्म को तेलुगु भाषा में सत्यम सुंदरम के नाम से डब किया गया है। इस इस फिल्म का तेलुगु संस्करण पिछले शनिवार को रिलीज किया गया था। दर्शकों के अपार समर्थन पर आभार व्यक्त करने के लिए कार्ति ने बीते दिन यानी सोमवार को विजयवाड़ा में एक प्रेस वार्ता आयोजित की।

विज्ञापन

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

महेश बाबू के साथ काम करने की जताई इच्छा

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जब उनसे सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम करने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो कार्ति ने जवाब दिया कि अगर सही कहानी और अवसर मिले तो वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ति ने किया दिलचस्प खुलासा

इस बातचीत के दौरान उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा भी किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। कार्ति ने कहा कि वह और महेश बाबू चेन्नई में अपने स्कूल के दिनों में सहपाठी थे। बता दें कि हाल ही में कार्ति एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। तिरुपति लड्डू विवाद पर जब उनसे प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने कोई भी  बयान देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इस दौरान वह हंस पड़े थे। यह बात आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण  को पसंद नहीं आई थी और उन्होंने उन्हें बड़ी नसीहत दे डाली थी। बाद में कार्ति ने इस पर माफी भी मांग ली थी। 


इस फिल्म में दिखेंगे महेश बाबू

महेश बाबू की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म एसएसएमबी 29 की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। एसएस राजामौली के निर्देशन यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनने वाली है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 
Govinda: बॉलीवुड से राजनीति तक ऐसा है गोविंदा का सफर, डांस और फिल्मों के कारण प्रशंसकों के चहेते हैं अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed