फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sharda Sinha Chhath Songs top ten chhath pooja songs list see details here Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya

Sharda Sinha Chhath Songs: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना ‘छठ’ है अधूरा, देखें उनके टॉप गीतों की लिस्ट

Tue, 05 Nov 2024 07:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 05 Nov 2024 07:22 PM IST
सार

Sharda Sinha Chhath Songs: देशभर में छठ पर्व मनाया जा रहा है। किसी भी पर्व में गीतों का विशेष महत्व होता है। यह उत्सव की भावना को दोगुना कर देता है। इसी तरह छठ पर्व भी लोक गीतों के बिना फीका लगता है। इस पावन त्योहार के अवसर पर मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीतों पर एक नजर डालते हैं।
 

विज्ञापन
Sharda Sinha Chhath Songs top ten chhath pooja songs list see details here Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya
शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में छठ पर्व की धूम मची है। लोग त्योहार को मनाने के लिए देश-विदेश से अपने घर लौट रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का यूपी-बिहार में विशेष महत्व है। यह त्योहार लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसकी शुरुआत सूर्य की पहली किरण के साथ होती है और अंतिम किरण के साथ अर्घ्य देकर पूजा संपन्न होती है। छठ मनाने के लिए लोग गाजे-बाजे के साथ घाट पर पहुंचते हैं। लोग छठ गीतों पर झूमते है। आइए आज छठ के पर्व पर मशहूर गायिका शारदा सिन्हा के कुछ गीतों के बारे में जानते हैं, जो इस त्योहार में चार चांद लगा देते हैं। 
विज्ञापन


 

Sharda Sinha Chhath Songs top ten chhath pooja songs list see details here Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya
शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीत - फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
कौन हैं शारदा सिन्हा?
हम शारदा सिन्हा के गीतों के बारे में जाने उससे पहले उनके बारे में थोड़ा जान लेते हैं। शारदा सिन्हा बिहार की एक मशहूर लोक गायिका हैं। उन्होंने भोजपुरी और लोक भाषा में कई गीत और गाने गाए हैं। शारदा सिन्हा ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ तथा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में भी गीत गाया है। लोकगीतों के लिए इन्हें 'बिहार-कोकिला', 'पद्म श्री' एवं 'पद्म भूषण' सम्मान से विभूषित किया गया है।
The Sabarmati Report: गोधरा कांड का सच दिखाने इस दिन आ रहा 'द साबरमती रिपोर्ट' का ट्रेलर, नया मोशन पोस्टर जारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

केलवा के पात पर


हे छठी मैया 


उठउ सूरज भइले बिहान


हो दीनानाथ 


कांच ही बांस के 

 
विज्ञापन

Sharda Sinha Chhath Songs top ten chhath pooja songs list see details here Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya
शारदा सिन्हा के छठ गीत - फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
सामा खेले चलली


कार्तिक मास


पहिले पहल छठी मैया


हे गंगा मईया 


सूरज के रथ मैया


शारदा सिन्हा के ये गीत जन-जन में लोकप्रिय है। छठ के त्योहार पर इन लोकगीतों को हर घर में गाया जाता है। भारतीय संस्कृति में किसी भी त्योहार को विशेष रूप से मनाने में गीतों को शामिल किया जाता है। उत्तर भारत में भोजपुरी, मैथिली, अवधी  भाषा के लोकगीतों का खूब चलन है। 
Vanvaas: 'वनवास' का प्रचार करने 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा-सिमरत कौर साथ आए नजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed