फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shanaya Kapoor Enjoys Dosa In Sister Anshula Engagement Khushi Kapoor Comment Seeks Attention

Shanaya Kapoor: बहन अंशुला की सगाई में शनाया ने लिया डोसा का आनंद, शेयर की तस्वीर; खुशी ने किया मजेदार कमेंट

Sat, 04 Oct 2025 06:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 04 Oct 2025 06:08 PM IST
सार

Anshula Kapoor Engagement Photos: शनाया कपूर ने अंशुला कपूर के सगाई कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की हैं। शनाया की डोसा खाते तस्वीर पर खुशी ने मजे लिए हैं। जानिए खुशी ने ऐसे क्या लिखा?

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Enjoys Dosa In Sister Anshula Engagement Khushi Kapoor Comment Seeks Attention
शनाया कपूर, महीप कपूर और खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shanayakapoor02

विस्तार

अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 2 अक्तूबर को एक निजी समारोह में रोहन ठक्कर से सगाई कर ली थी। अब सगाई के दो दिन बाद अंशुला की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं। पहले अंशुला ने समारोह की तस्वीरें साझा की, इसके बाद अब परिवार के बाकी सदस्यों ने भी फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान शनाया कपूर, खुशी कपूर और महीप कपूर ने भी अपनी तस्वीरों में समारोह की झलक दिखाई है। इस दौरान शनाया कपूर बहन की सगाई में डोसा एंजॉय करती भी नजर आई हैं।

विज्ञापन

शनाया ने लिया डोसा का आनंद
शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अंशुला की सगाई कार्यक्रम की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जहां एक तस्वीर में वो अपनी मां महीप कपूर के साथ लाल कलर के आउटफिट में ट्यूनिंग करते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में महीप और शनाया खाने की टेबल पर बैठे हैं और प्लेट में डोसा रखा हुआ है। शनाया डोसा खाते हुए कैमरे की ओर देख रही हैं। जबकि तीसरी तस्वीर में शनाया हाथ में डोसा पकड़े हुए दूसरी ओर देख रही हैं। जबकि शनाया के साथ खुशी कपूर मुस्कुराती हुई कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। फोटो में खुशी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor (@shanayakapoor02)
 


खुशी के कमेंट ने खींचा ध्यान
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शनाया ने कैप्शन में सिर्फ लाल रंग का दिल वाला इमोजी बनाया है। शनाया की इस पोस्ट पर मां महीप कपूर समेत परिवार के अन्य लोगों ने कमेंट किया है। इसमें महीप और संजय कपूर ने जहां दिल बनाया है। वहीं अर्जुन कपूर ने कमेंट में सिर्फ ‘मुबारक’ लिखा है।





लेकिन जिस कमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो खुशी कपूर का कमेंट हैं। खुशी ने शनाया की पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘तुम मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने से ज्यादा डोसा खाने में ज्यादा इंटरेस्टेड हो।’



यह खबर भी पढ़ेंः Anshula Kapoor: बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने साझा की सगाई की तस्वीरें, जान्हवी कपूर के साथ दिखा यह खास मेहमान

‘तू या मैं’ में नजर आएंगी शनाया
वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया कपूर ने फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। अब वो आदर्श गौरव के साथ फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा है। फिल्म अगले साल 14 फरवरी 2026 को रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed