{"_id":"661b7191ffea1dee2e061a78","slug":"actor-ram-charan-told-when-game-changer-movie-will-be-released-also-know-about-his-upcoming-films-rc-16-rc17-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Game Changer: राम चरण ने खुद बताया कब रिलीज होगी 'गेम चेंजर', तीन साल से इंतजार कर रहे हैं दर्शक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: राम चरण ने खुद बताया कब रिलीज होगी 'गेम चेंजर', तीन साल से इंतजार कर रहे हैं दर्शक
Sun, 14 Apr 2024 11:33 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:33 AM IST
सार
राम चरण ने 'गेम चेंजर' की रिलीज की तारीख को लेकर बड़ी जानकारी दी हैं। इसे पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में, सुपरस्टार राम चरण को वेल्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। इसे पाकर राम चरण काफी खुश हैं। उनके साथ-साथ चंद्रयान परियोजना के समन्वयक डॉ. पी. वीरमुथुवेल जैसे कई बड़े लोगों को भी इस उपाधि से सम्मानित किया गया है। राम चरण अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। डॉक्टरेट उपाधि मिलने के मौके पर राम चरण ने इस फिल्म के बारे में भी अहम बातें साझा की थी।
विज्ञापन
सितंबर या अक्टूबर में हो सकती है रिलीज
राम चरण ने 'गेम चेंजर' की रिलीज की तारीख को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म सितंबर या अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। इसे पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। प्रशंसक सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद ले पाएंगे।
विज्ञापन
TGIKS: 'चमकीला' स्टार्स संग खुशी से चमकते दिखे कपिल शर्मा, दिलजीत-परिणीति ने शो में लगाए चार चांद
विज्ञापन
'गेम चेंजर' में दो भूमिकाओं में दिखेंगे राम चरण
फिल्म 'गेम चेंजर' काफी ज्यादा खास होने वाली है। इसमें दर्शकों को राम चरण दो किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनके प्रशंसक तो इस बात को लेकर बड़े उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। 'गेम चेंजर' में राम चरण, कियारा आडवाणी, श्रीकांत, एसजे सूर्या, सुनील, नासर, जयराम, अंजलि और समुथिरकानी अभिनय करते नजर आएंगे।
बोल्डनेस की सारी हदें पार कर फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्फी
राम चरण की आने वाली फिल्में
कुछ दिन पहले ही राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म की शूटिंग तीन साल से चल रही है। इतना लंबा समय बीतने की वजह से दर्शकों के बीच थोड़ी मायूसी भी है। राम चरण की झोली में 'गेम चेंजर' के अलावा दो और फिल्में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्म में वे जान्हवी कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे। वहीं, दूसरी फिल्म में राम चरण के साथ सुकुमार देखने का मिलेंगे। यह 'रंगस्थलम' के बाद दोनों की दूसरी फिल्म होगी।