{"_id":"6618fc7bd30dacd0a903abcc","slug":"shahrukh-khan-seen-limping-at-anand-pandit-daughter-reception-video-viral-on-internet-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: क्या शाहरुख के पैर में है कोई दिक्कत? आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में लंगड़ाते दिखे किंग खान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shahrukh Khan: क्या शाहरुख के पैर में है कोई दिक्कत? आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में लंगड़ाते दिखे किंग खान
Fri, 12 Apr 2024 02:49 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:49 PM IST
सार
वायरल वीडियो में शाहरुख खान मंच की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें लंगड़ाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को हाल ही में, फिल्म निर्माता आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में देखा गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने की वजह शाहरुख खान का लुक या स्टाइल नहीं है, बल्कि कुछ और ही है। इसके पीछे का कारण जानकर शाहरुख के प्रशंसक मायूस हो सकते हैं।
विज्ञापन
लंगड़ाते हुए दिखे किंग खान
वायरल वीडियो में शाहरुख खान मंच की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें लंगड़ाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद किंग खान के प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए है। इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "उनके बाएं पैर में कुछ गड़बड़ हैं। मैंने दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में भी यह देखा था। वे लंगड़ा रहे हैं!"
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
ये सितारे भी हुए थे शामिल
वीडियो में शाहरुख खान फिल्म निर्माता आनंद के साथ तस्वीरें खिंचाते नजर आ रहे हैं। रिसेप्शन में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, रूपाली गांगुली, मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी, मौनी रॉय, अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर जैसे बड़े सितारे भी शामिल हुए थे।
Katrina Kaif: इस हिट गाने की शूटिंग में मच गया था बवाल, कैटरीना कैफ को देखने आ गए थे सात हजार से ज्यादा लोग
'टाइगर वर्सेस पठान' से फिर मचाएंगे धमाल
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर वर्सेस पठान' है। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी काम कर रहे हैं। दर्शक दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेताब है। यह फिल्म वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। 'टाइगर 3' और 'पठान' के बाद इसमें भी जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। फिल्म में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं। इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Diljit Dosanjh: शिव भक्त हैं दिलजीत दोसांझ, 'क्रू' में पुलिसवाली बनी इस अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा