फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   crew actress tripti khamkar revealed chamkila actor and singer Diljit Dosanjh is a devotee of Shiva

Diljit Dosanjh: शिव भक्त हैं दिलजीत दोसांझ, 'क्रू' में पुलिसवाली बनी इस अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 12 Apr 2024 01:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 01:22 PM IST
सार

अभिनेत्री तृप्ति खामकर ने 'क्रू' में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि दिलजीत दोसांझ काफी आध्यात्मिक इंसान हैं। उन्होंने कहा कि वे शिव के भक्त हैं। 

विज्ञापन
crew actress tripti khamkar revealed chamkila actor and singer Diljit Dosanjh is a devotee of Shiva
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म 'चमकीला' को लेकर चर्चा में है। वे इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'क्रू' थी, जो अब सिनेमाघरों में अपने आखिरी दिन गिन रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। हाल ही में, 'क्रू' में दिलजीत के साथ काम करने वाली एक अभिनेत्री ने उनके बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। 

विज्ञापन


'ओम नमः शिवाय' का जाप करते रहते हैं दिलजीत
अभिनेत्री तृप्ति खामकर ने 'क्रू' में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि दिलजीत दोसांझ काफी आध्यात्मिक इंसान हैं। उन्होंने कहा कि वे शिव के भक्त हैं। वे ओम नमः शिवाय का जाप करते रहते हैं। तृप्ति ने आगे कहा कि जब आप दिलजीत के पास होते हैं, तो आपको महसूस होगा कि आप किसी मंदिर में भगवान के नजदीक हैं।
विज्ञापन


10% दिलजीत जैसी बन जाऊं, तो लगेगा मैंने दुनिया जीत ली
अभिनेत्री तृप्ति ने कहा कि वे दिलजीत के जैसी बनना चाहती हैं। दिलजीत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक शानदार अभिनेता हैं। अगर मैं उनका सिर्फ 10% भी बन जाऊं, तो मुझे लगेगा मैंने दुनिया जीत ली है। वे वाकई में 'दिल-जीत' हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ranbir-Alia: सलमान के घर पधारे थे रणबीर और आलिया! हैरान हुए लोग, कहा, "10 साल से बंद थी बातचीत इसका मतलब है.."

निर्देशक की बात को समझ लिया था मजाक
तृप्ति ने बताया कि फिल्म के निर्देशक राजेश ए कृष्णन ने उनसे कहा था कि उनका किरदार दिलजीत दोसांझ से भी बड़ा है। तृप्ति को यह मजाक लगा था। बाद में, जब उन्होंने फिल्म को देखा तो वे हैरान थी। अपनी भूमिका को दिलजीत से बड़ा पाकर उन्हें यकीन हुआ कि राजेश झूठ नहीं बोल रहे थे।

प्रियामणि ने 'फैमिली मैन 3' के लिए कसी कमर, जल्द शुरू होगी शूटिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed