फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh khan co star Suchitra Krishnamoorthi face swell like balloon actress share reason

Suchitra Krishnamoorthi: शाहरुख खान की हीरोइन का बिगड़ा हाल! चेहरे पर सूजन देख प्रशंसक हैरान

Sat, 04 May 2024 05:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 04 May 2024 05:21 PM IST
सार

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा की है। उन्होंने अपने सूजे हुए चेहरे के पीछे के कारण का भी खुलासा किया, साथ ही प्रशंसकों का धन्यवाद भी दिया। 

विज्ञापन
Shahrukh khan co star Suchitra Krishnamoorthi face swell like balloon actress share reason
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की हीरोइन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की है। हाल ही में, अभिनेत्री के चेहरे पर सूजन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाया था, जिसके कारण उनका चेहरा गुब्बारे की तरह सूज गया। बता दें कि सुचित्रा शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन



दर्द में हैं सुचित्रा
सुचित्रा ने एक कार्यक्रम से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की और लिखा, ‘सोशल मीडिया पर मेरी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मैं लंगड़ाती हुई, बीमार और सूजे हुए चेहरे के साथ दिख रही हूं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे हैं। मेरे घुटनों में दिक्कत है, पीछे की नस दब गई है। पिछले कई हफ्तों से मैं दर्द में हूं।’
विज्ञापन

Dharmendra Deol: लकीर के फकीरों पर हीमैन का तंज, क्रिप्टक पोस्ट साझा कर बोले- 'लकीर खींचना मुझे आता नहीं'
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्यूटी ट्रीटमेंट की वजह से बिगड़ा चेहरे का हाल
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि उन्होंने एक ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया है, जिसकी वजह से उनका चेहरा गुब्बारे की तरह सूज गया है। उन्होंने कहा, मैं इसे छुपाने की कोशिश नहीं कर रही हूं, क्योंकि इसमें कोई शर्म नहीं है। यह अस्थाई है, मैं जल्द ही फिर से पहले की तरह सुंदर दिखने लगूंगी।



प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
अभिनेत्री के प्रशंसकों द्वारा उनके लिए चिंता जताए जाने पर उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने कार्यक्रम के बारे में लिखा, ‘मैं वहां पर केवल एक मुख्य अतिथि के तौर पर जावेद अख्तर साहब के साथ थी। मैं वहां पर अपनी पेंटिंग्स दिखाने गई थी। मैं उस जगह सुंदरता और लुक के लिए नहीं गई थी। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद’।


सुचित्रा कृष्णमूर्ति वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘गिल्टी माइंड्स’ में दिखी थी। हालांकि, अभी उनकी झोली में कोई आगामी कार्य नहीं है।
Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स ने बताई कपिल शर्मा शो की सच्चाई, अभी कायम है दूसरे सीजन की उम्मीद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed