फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra Deol Shares New Post On Social Media With A Cryptic caption Know Details

Dharmendra Deol: लकीर के फकीरों पर हीमैन का तंज, क्रिप्टक पोस्ट साझा कर बोले- 'लकीर खींचना मुझे आता नहीं'

Sat, 04 May 2024 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 May 2024 04:51 PM IST
सार

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की सोशल मीडिया पोस्ट का उनके प्रशंसक इंतजार करते हैं। अपने चाहने वालों के लिए आज अभिनेता ने नई पोस्ट साझा की है और इसके साथ मजेदार कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
Dharmendra Deol Shares New Post On Social Media With A Cryptic caption Know Details
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम-@aapkadharam

विस्तार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट भी साझा करते दिखते हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है। वह लकीर के फकीरों पर तंज कसते दिख रहे हैं। हालांकि, उनकी नजर में लकीर का फकीर कौन है? यह जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन


बेटी ईशा देओल ने लुटाया प्यार
हीमैन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। ब्लैक कलर की टीशर्ट और कैप पहने वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'फ्रेंड्स....लोग..लकीर के फकीर होते हैं...लकीर खींचना मुझे आता नहीं'। अभिनेता के इस पोस्ट पर उनकी बेटी ईशा देओल ने प्रतिक्रिया दी है। ईशा ने किस वाली इमोजी के साथ ब्लैक इमोजी और ईविल आई इमोजी पोस्ट की है।
विज्ञापन

Panchayat 3: इस बार फुलेरा की 'पंचायत' में आएगा तीन गुना मजा, सीजन 3 के अनाउंसमेंट टीजर को देख फैंस उत्साहित
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों ने दी दुआएं
अभिनेता के पोस्ट पर उनके चाहने वाले भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत पिक्चर धर्मजी आपका आज भी कोई सानी नहीं है'। एक अन्य एक्टर ने लिखा, 'आपको कितना प्यार करते हैं, इसे शब्दों में बता नहीं सकते'। एक यूजर ने लिखा, 'इस खूबसूरत चेहरे पर यह मुस्कान हमेशा बनी रहे।' बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को 44 साल पूरे हुए। खुशी के इस मौके को दोनों ने साथ में सेलिब्रेट किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)



Rupali Ganguly: 'उन्हें स्मृति ईरानी से प्रेरणा लेनी चाहिए', 'अनुपमा' के राजनीति में आने से खुश हैं राजन शाही

हीमैन के एक्शन के कायल हैं फैंस
धर्मेंद्र ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्में कीं। उनके एक्शन के दर्शक कायल रहे। इस उम्र में भी वह अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। बीते वर्ष वे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इस साल वे शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखे गए। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें भी साझा करते दिखते हैं।
Bhaiyya Ji: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे 'भैया जी', नए पोस्टर में खतरनाक अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed