Deva Trailer: खान सितारे छोड़ रहे स्मोकिंग, इधर रणबीर के बाद अब शाहिद कपूर ने शुरू किया सिगरेट का प्रचार
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वे सिगरेट पीते हुए दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे थे।
विस्तार
5 जनवरी को शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज किया था। इसके साथ ही हाल ही में उन्होंने पहला गाना भसड़ मचा भी रिलीज किया। अब वे देवा के ट्रेलर के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। टीजर में शाहिद खास लुक ने सभी को प्रभावित किया। वहीं, अब फिल्म के ट्रेलर पर नया अपडेट सामने आया है।
शाहिद कपूर का नया लुक
कुछ समय पहले शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वे सिगरेट पीते हुए दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे थे। उनके चेहरे पर खून के निशान भी हैं। देवा में अभिनेता का लुक निश्चित रूप से उत्साह को बढ़ा रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, 'ट्रेलर अगले हफ्ते... देवा, रॉ हार्ड मास।
Azaad-Rasha Thadani: कौन अभिनेत्रियां बन सकती हैं आजाद स्टार राशा थडानी की मेंटर, बोलीं- उनसे सीख सकती.....
सेंसर बोर्ड से पास हुआ 'देवा' का ट्रेलर
हाल ही में खबर आई थी कि ट्रेलर दो मिनट 22 सेकंड लंबा है और इसे सीबीएफसी ने प्रमाणित किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की वेबसाइट के अनुसार, 'देवा' के ट्रेलर को 8 जनवरी 2025 को प्रमाणित किया गया था और इसे 'यूए 16 प्लस' रेटिंग मिली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक फिल्म से क्या उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि अभी तक बहुत कुछ सामने नहीं आया है।
Sobhita-Naga Chaitanya: शोभिता ने नागा चैतन्य के साथ ऐसे मनाई पहली मकर संक्रांति, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
शाहिद और पूजा के अलावा इस फिल्म में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत भी हैं। 'देवा' का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है।यह एक्शन थ्रिलर 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों रिलीज होगी।