फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Starrer Darr Ready To Re Release In Theaters On 4th April, Makers Share The Information

Shah Rukh Khan: एक बार फिर सिनेमाघरों में डराने आ रहे शाहरुख खान, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Thu, 03 Apr 2025 06:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 03 Apr 2025 06:49 PM IST
सार

Darr Re Release: शाहरुख खान की किसी भी फिल्म का दर्शक बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब शाहरुख एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं। हालांकि, इस बार वो किसी नई फिल्म के साथ नहीं बल्कि 1993 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘डर’ को लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer Darr Ready To Re Release In Theaters On 4th April, Makers Share The Information
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक बार फिर सिनेमाघरों में डराने आ रहे हैं। 1993 में आई यशराज फिल्म की सुपरहिट साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘डर’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मौजूदा वक्त में चल रहे फिल्मों के री-रिलीज के दौर में अब शाहरुख खान की ‘डर’ का नंबर भी आ गया है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म री-रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

यशराज फिल्म ने इंस्टाग्राम पर साझा की जानकारी
यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये जानकारी साझा की है कि 1993 की ब्लॉकबस्टर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘डर’ 4 अप्रैल को फिर से थिएटर में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “इस आइकॉनिक कहानी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए। ‘डर’ कल री-रिलीज हो रही है। जल्द ही टिकट बुक करें।” 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)




यह खबर भी पढ़ें: केसरी 2: कौन हैं वो शंकरन नायर जिनके किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

 

शाहरुख के करियर के लिए बनी टर्निंग प्वाइंट
यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक सनकी आशिक की कहानी दिखाई गई है। जो अपने प्यार को पाने के लिए काफी जुनूनी हो जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने शानदार अभिनय से सुर्खियां बटोरी थीं। अपने शुरूआती दिनों में इस नेगेटिव रोल को करके शाहरुख ने एक बड़ा जोखिम लिया था। लेकिन इसी फिल्म ने शाहरुख के करियर को भी एक नई दिशा दी।

यह खबर भी पढ़ें: Dia Mirza: इब्राहिम अली खान को लेकर परेशान दीया मिर्जा, फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर ट्रोल हुए स्टार किड

ये है फिल्म की स्टारकास्ट
इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर लव स्टोरी में शाहरुख खान के साथ जूही चावला, सनी देओल, अनुपम खेर, तन्वी आजमी और दलीप ताहिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed