Dia Mirza: इब्राहिम अली खान को लेकर परेशान दीया मिर्जा, फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर ट्रोल हुए स्टार किड
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म ‘नादानियां’ के जरिए एक्टिंग में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इस ट्रोलिंग को लेकर दीया मिर्जा ने अब चिंता जता दी। क्या कहा दीया मिर्जा ने जानिए?
विस्तार
इब्राहिम अली खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘नादानियां’ से की। फिल्म में इब्राहिम अली खान के अपोजिट श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर नजर आईं। साथ ही फिल्म में दीया मिर्जा ने इब्राहिम अली खान के किरदार की मां का रोल किया था। इस फिल्म में खराब एक्टिंग करने को लेकर इब्राहिम अली खान खूब ट्रोल हुए।
दीया बोलीं मेंटल हेल्थ पर होता है असर
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में इब्राहिम अली और खुशी कपूर को सपोर्ट किया। दरअसल, इन स्टार किड्स की फिल्म ‘नादानियां’ में एक्टिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब ट्रोलिंग की थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में दीया मिर्जा कहती हैं, ‘मेरा मानना है किसी को भी पर्सनल लेवल पर टारगेट नहीं करना चाहिए। माना सबको अपनी राय रखने का हक है लेकिन इसकी भी एक सीमा होता है। इससे लोगों की मेंटल हेल्थ पर असर होता है। वो (इब्राहिम और खुशी) यंग एक्टर्स है, उन्हें इस तरह से अटैक करना ठीक नहीं है।
शुरुआती करियर का जिक्र किया
एक हालिया इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा था, ‘जब सोशल मीडिया नहीं था, तब कई एक्टर्स ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया, उन्हें खुद में सुधार करने का समय भी मिला। हम सबको शुरुआत में बहुत घबराहट होती थी लेकिन तब इस तरह से टारगेट नहीं किया जाता था।’
जुगल हंसराज संग नजर आईं दीया
फिल्म ‘नादानियां’ में दीया मिर्जा की जोड़ी जुगल हंसराज के साथ बनीं। फिल्म में वे इब्राहिम अली खान के किरदार के माता-पिता बने थे। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया। फिल्म की कहानी और स्टार किड्स की एक्टिंग दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।