फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Seema pahwa reacts about bollywood industry conditions and says it run by businessman

Seema Pahwa: बॉलीवुड की हालत पर सीमा पाहवा ने किया कटाक्ष, बोलीं- बहुत जल्द छोड़ दूंगी इंडस्ट्री...

Mon, 28 Apr 2025 04:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 28 Apr 2025 04:35 PM IST
सार

Seema Pahwa: हाल ही में अभिनेत्री सीमा पाहवा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा इंडस्ट्री की हालत बहुत खराब है। 

विज्ञापन
Seema pahwa reacts about bollywood industry conditions and says it run by businessman
सीमा पाहवा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'ड्रीम गर्ल 2' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मो में अपनी शानदार भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सीमा भार्गव पाहवा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अपने विचार रखे हैं। अभिनेत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इंडस्ट्री पर अब व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन

मुख्य भूमिका को लेकर उठाए सवाल
हाल ही में सीमा भार्गव पाहवा बॉलीवुड ठिकाना के इंटरव्यू में शामिल हुईं। वहां अभिनेत्री ने बातचीत में कहा, ‘मेरे मन में एक सवाल उठता है कि शायद मैं अच्छी हूं, लेकिन इतनी अच्छी नहीं कि कोई मुझे मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म बनाए। ये एक शिकायत है, लेकिन फिर मुझे लगता है कि शायद मेरी कुछ सीमाएं हैं, जिसकी वजह से मुझे मुख्य भूमिका में नहीं लिया गया।’ इसके आगे अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच गईं हैं, जिस कारण उन्हें जल्द ही इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने बताया, 'इस समय इंडस्ट्री की हालत बहुत खराब है, जहां क्रिएटिव लोगों की कदर नहीं हो रही है और इंडस्ट्री को व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है। वे अपनी व्यावसायिक मानसिकता के साथ इंडस्ट्री को चलाना चाहते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि जिन्होंने इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम किया है, वह अब इस तरह से काम कर सकता है।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' को सलमान खान ने दिखाई हरी झंडी? लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सोच की वजह से रखा दूर
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि उनके जैसे एक्टर को पुराना कहकर फिल्मों से बाहर रखा जाता है। इस मामले पर बातचीच में अभिनेत्री ने बताया कि वो समझती हैं कि इंडस्ट्री के लोग पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन उनके जैसे अभिनेत्रियों को पुराना कहकर बाहर कर दिया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि आजकल सिर्फ व्यावसायिक तत्व ही फिल्म को सफल बनाती हैं, ना की कहानी और एक्टर।


यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर उठाए गए अभिनेता के कदम का यूजर्स ने किया स्वागत, बोले- आप पर फख्र है

सीमा पाहवा का वर्कफ्रंट
अगर सीमा पाहवा की बात करें तो वह राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह अभिनेता की मां का रोल निभाते दिखेंगी। यह फिल्म 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed