फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Social media user like Atul Kulkarni work he visited to pahalgam and kashmir

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर उठाए गए अभिनेता के कदम का यूजर्स ने किया स्वागत, बोले- आप पर फख्र है

Mon, 28 Apr 2025 03:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

Pahalgam Attack Reaction: पहलगाम हमले के बाद अभिनेता अतुल कुलकर्णी कश्मीर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कश्मीर आएं। इस कदम की सोशल मीडिया यूजर ने तारीफ की है और कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
Social media user like Atul Kulkarni work he visited to pahalgam and kashmir
अतुल कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। हमले में कई लोग जख्मी भी हुए। हमले के बाद कई बॉलवुड सितारों ने हमले की निंदा की और हमले में प्रभावित होने वाले परिवारों के साथ सहानुभूति जताई। ऐसे में बॉलीवुड के अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने एक अलग ही काम किया। जिसकी सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Atul Kulkarni (@atulkulkarni_official)


अतुल कुलकर्णी ने शेयर की तस्वीरें
दरअसल, अतुल कुलकर्णी पहलगाम हमले के बाद कश्मीर पहुंचे। वह पहलगाम भी पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कश्मरी आएं। उन्होंने अपनी इंटाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। उन्होंने लिखा 'ये फ्लाइट्स भर-भर के जा रही थीं। हमें इन्हें फिर से भरना है। आतंक को हराना है। चलिए जी कश्मीर चलें, मैं आया हूं आप भी चलें। आना जरूरी है।'
Aamir Ali: संजीदा शेख के पूर्व पति ने अंकिता कुकरेती के बारे में कही बड़ी बात, बोले- वह मेरे सबसे करीब है
 

Social media user like Atul Kulkarni work he visited to pahalgam and kashmir
अतुल कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों को पसंद आया अभिनेता का काम
अतुल कुलकर्णी के इस काम की कई यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'यही असली देशभक्ति है, सिर्फ देखते रहने से बेहतर है कि अपने लोगों के साथ खड़ें हों।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है 'क्या बेहतरीन इशारा है, चलो कश्मीर चलें और आतंकवादियों का हौसला तोड़ दें।' एक और यूजर ने कहा है 'हमें आप पर गर्व है दादा।' एक और यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छा सर।' कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की और कहा कि 'बहुत अच्छी पहल।'
Gram Chikitsalaya: 'पंचायत' के मेकर्स लेकर आए नई सीरीज, लीड रोल में होंगे अमोल पराशर और विनय पाठक
 

इस वजह से कश्मीर पहुंचे अभिनेता
पहलगाम हमले पर बात करते हुए अतुल कुलकर्णी ने एएनआई से कहा था '22 तारीख को जो हुआ वह बहुत दुखद घटना थी, ऐसा नहीं होना चाहिए था। पूरा देश बहुत दुखी है। जब मैंने इसके बारे में पढ़ा, तो मैं सोच रहा था कि हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो हम क्या करते हैं? हम सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, दोस्तों से बात करते हैं, कुछ लिखते हैं, लेकिन फिर मैंने सोचा, असल में मैं क्या कर सकता हूं? तभी मुझे याद आया कि मैंने पढ़ा था कि कश्मीर की 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो गई थी। तब मुझे लगा कि ऐसा करके आतंकी क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? वे कहना चाह रहे हैं कि 'कश्मीर मत आओ।' मैंने सोचा हमें जवाब देना चाहिए कि हम कश्मीर आएंगे क्योंकि कश्मीर हमारा है।' मैं मुंबई में बैठकर यह संदेश नहीं दे सकता था इसलिए मैंने कश्मीर की यात्रा की।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed