Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan agrees on Bajrangi Bhaijaan 2 script writer Vijayendra Prasad confirm positive response from actor

Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' को सलमान खान ने दिखाई हरी झंडी? लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने दिया अपडेट

Mon, 28 Apr 2025 04:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 28 Apr 2025 04:06 PM IST
सार

कई दिनों से चर्चा थी कि सलमान खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर काम करने के बारे में विचार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म के लेखक ने इस पर नया अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
Salman Khan agrees on Bajrangi Bhaijaan 2 script writer Vijayendra Prasad confirm positive response from actor
बजरंगी भाईजान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मशहूर पटकथा लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ 2015 की हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के संभावित सीक्वल पर चर्चा की और अभिनेता के साथ एक नई कहानी की स्क्रिप्ट साझा की। विजयेंद्र प्रसाद निर्माता एसएस राजामौली के पिता भी हैं और वह 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी प्रमुख ब्लॉकबस्टर फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सलमान को पसंद आया कांसेप्ट
पीटीआई से बात करते हुए विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, 'मैं पिछली ईद पर सलमान से मिला था। मैंने उन्हें एक लाइन सुनाई, उन्हें वह पसंद आई, लेकिन देखते हैं क्या होता है, इसलिए प्रशंसक उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही सीक्वल की घोषणा हो सकती है।' फिल्म के सीक्वल, बजरंगी भाईजान 2 के बारे में अटकलें जारी हैं और हालिया अपडेट से पता चलता है कि फिल्म पर काम शुरू होने की कगार पर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सीक्वल पर चर्चा कर चुके हैं सलमान खान
इस मामले से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया है कि सलमान खान और विजयेंद्र प्रसाद कई बार मिल चुके हैं और कथित तौर पर एक मजबूत पटकथा तैयार कर ली है, जो सीक्वल का आधार बन सकती है। इससे पहले पिंकविला ने बताया था कि बजरंगी भाईजान 2 आधिकारिक तौर पर विकास के चरण में पहुंच गई है। सलमान खान ने हाल ही में लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की और दोनों ने एक संभावित विचार पर चर्चा की। जो बहुप्रतीक्षित सीक्वल का रूप ले सकता है।

विज्ञापन

आधिकारिक मुहर का इंतजार
रिपोर्ट्स के अनुसार, वी. विजयेंद्र प्रसाद और निर्देशक कबीर खान के बीच संभावित सहयोग के बारे में बातचीत चल रही है, जिससे पता चलता है कि तीनों इस प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। कबीर खान द्वारा निर्देशित, बजरंगी भाईजान में सलमान खान, करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित हर्षाली मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह छह वर्षीय मूक पाकिस्तानी लड़की शाहिदा की कहानी है, जो दिल्ली से पाकिस्तान लौटते समय अपनी मां से बिछड़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed