फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Satyajit Ray Birth Anniversary West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee Pays Tribute

सत्यजीत रे की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि, दिग्गज फिल्ममेकर को कहा बंगाल का गौरव

Sat, 02 May 2026 01:12 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 02 May 2026 01:12 PM IST
सार

Satyajit Ray Birth Anniversary: आज दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे की जयंती (2 मई 1921) है। इस मौके पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सिनेमा में दिए गए उनके योगदान को याद किया है। 

विज्ञापन
Satyajit Ray Birth Anniversary West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee Pays Tribute
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्यजीत रे को याद किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को फिल्ममेकर सत्यजीत रे की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया है। सत्यजीत रे को बंगाल का गौरव भी कहा है। 

विज्ञापन


सत्यजीत रे की रचनाओं को बताया अमूल्य धरोहर
अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, ‘विश्व प्रसिद्ध फिल्ममेकर, जाने-माने साहित्यकार और बंगालियों के गौरव सत्यजीत रे की जयंती पर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनकी कालजयी रचनाएं न केवल बंगाली सिनेमा के लिए बल्कि विश्व सिनेमा के इतिहास के लिए भी एक अमूल्य धरोहर हैं।’

विज्ञापन


 

Satyajit Ray Birth Anniversary West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee Pays Tribute
सत्यजीत रे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

सत्यजीत रे की फिल्मों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
2 मई 1921 को कोलकाता में जन्मे सत्यजीत रे भारत की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक हैं। एक फिल्म निर्माता, लेखक, चित्रकार, संगीतकार और लेखक के तौर पर चर्चित रहे। भारतीय सिनेमा को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनकी पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' और बहुचर्चित फिल्म 'अपू ट्रिलॉजी' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उनकी फिल्में जैसे 'चारुलता' और 'महानगर' को भी खूब सराहा गया। 

साहित्य के क्षेत्र में भी रहे अग्रणी
फिल्ममेकिंग के अलावा सत्यजीत रे ने साहित्य के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने 'फेलूदा' जैसी रचना की और बच्चों के साहित्य में भी बहुत योगदान दिया। अपने जीवनकाल में सत्यजीत रे को कई सम्मान मिले। उन्हें अकादमी मानद पुरस्कार और भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' भी दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed