फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan

मिर्जापुर मूवी रिव्यू: परदे पर लौटा मुन्ना का स्वैग, रवि किशन ने दिया सरप्राइज; कैसी है तीन घंटे लंबी फिल्म?

Fri, 04 Sep 2026 02:25 PM IST
Akash Khare Akash Khare
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

Mirzapur the movie review in hindi: मिर्जापुर की गद्दी की जंग आप अब तक वेब सीरीज के जरिए तीन सीजन में देख चुके हैं पर अब अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए इस बार कैसा है इसके किरदारों का भौकाल…

विज्ञापन
Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan
मिर्जापुर द मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
मिर्जापुर- द मूवी
कलाकार
पंकज त्रिपाठी , अली फजल , दिव्येंदु , जीतेंद्र , रवि किशन , रसिका दुग्गल , कुलभूषण खरबंदा और श्वेता त्रिपाठी
लेखक
पुनीत कृष्णा
निर्देशक
गुरमीत सिंह
निर्माता
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर
रिलीज डेट:
4 सितंबर 2026
रेटिंग
3/5

विस्तार

अब तक कालीन भैया के बेटे मुन्ना और गुड्डू पंडित की लड़ाई आपने अपनी लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन पर देखी थी पर इस कहानी का भौकाल इतना था कि हर कोई इसे बड़े परदे पर देखना चाहता था। मेकर्स ने इस ख्व्वाहिश को पूरा किया और तीन घंटे की झन्नाटेदार कहानी को सिनेमाघरों में बड़े परदे पर उतारा। नाम दिया ‘मिर्जापुर: द मूवी’। कहानी वही, किरदार भी वही तो क्या मजा भी उतना ही आया? जानिए इस रिव्यू में…

विज्ञापन

Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसी है मिर्जापुर की कहानी?
फिल्म के किरदार और कहानी का बेस काफी हद तक सीरीज जैसे ही हैं। इस बार विलेन बने हैं बब्बन बबुआ (रवि किशन), वो कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और उनके बेटे मुन्ना (दिव्येंदु) को मारकर मिर्जापुर की गद्दी पर राज करना चाहता है।
कालीन भैया तक पहुंचने में उनकी मदद सीएम के छोटे भाई जेपी यादव (प्रमोद पाठक) और जरीना (अनंग्शा बिस्वास) करते हैं। बब्बन की एक प्रेमिका भी है मुमताज बीबी (सोनल चौहान) जो उनके साथ रहती है। उसकी और बब्बन की सुरक्षा उनका वफादार बिरजू लोहार (मोहित मलिक) करता है।
बब्बन, गुड्डू (अली फजल) और बबलू (जीतेंद्र) के जरिए कालीन भैया तक पहुंचता है डील कन्फर्म करता है। उसका प्लान कालीन को मिर्जापुर से बाहर निकालकर उसे मारना है। इसमें वो सफल हो पाता है या नहीं बस इतनी ही कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan
मिर्जापुर द मूवी रिव्यू - फोटो : X
कैसा रहा कलाकारों का अभिनय?
रवि किशन फिल्म के सरप्राइज पैकेज हैं। उनको पूरी फिल्म में सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है। अपने किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया भी है। चाहे एक्शन सीन हो या इमोशनल, वो हर फिल्म के साथ निखर रहे हैं। अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी अपने उसी दबदबे को बरकरार रखते हैं।
दिव्येंदु को फिर मुन्ना के किरदार में बकैती करते हुए देखकर अच्छा लगता है। गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल ने फिर जमकर मेहनत की है। वो इस किरदार और कई सीन में फिल्म की जान साबित होते हैं। बबलू बने जीतेंद्र, विक्रांत मेसी की कमी खलने नहीं देते। इसके अलावा मोहित मलिक, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, सुशांत सिंह और शीबा चड्ढा समेत सभी कलाकारों ने अपने किरदार से भरपूर न्याय किया है।
विज्ञापन

Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan
मिर्जापुर द मूवी रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
क्या निर्देशन में चूके? 
अब बात करते हैं उस क्षेत्र की जहां फिल्म बिगड़ती है। हैरानी होती है यह देखकर कि जो काम गुरमीत सिंह ने सीरीज में इतना कमाल का किया था, वही काम फिल्म में बिगड़ा कैसे। समस्या यह है कि यह फिल्म ना तो वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के अपने चिर–परिचित अंदाज से बाहर निकल पाई और ना ही जो दिखाना चाहती थी वो पूरी तरह से दिखा पाई। 
ताज्जुब है कि 3 घंटे लंबी फिल्म होने के बाद भी डायरेक्टर से काफी कुछ अधूरा छूट गया। कई किरदार और उनकी कई कहानियां दिखाने के चक्कर में कुछ कलाकारों को तो स्क्रीन पर बस पलभर का समय मिला। यहां मेकर्स ने कहानी एक्सटेंड की, वक्त भी लंबा लिया पर सब कुछ कवर करने के चक्कर में भटक गए। 

Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan
मिर्जापुर द मूवी रिव्यू - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में क्या अच्छा? 
  • मुन्ना भैया की वापसी। लंबे समय से दर्शक दिव्येंदु को इस किरदार में फिर से देखना चाहते थे।
  • थिएटर में फिल्म की टाइटल थीम और पूरी फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सुनकर मजा आता है।
  • कई किरदार होने के बाद भी कहानी भटकती नहीं है, बस कहीं कहीं धीमी हो जाताी है।
  • क्लाइमैक्स के कुछ सीन छोड़ दें तो एक्शन सीन अच्छे हैं। 

Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan
मिर्जापुर द मूवी रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
फिल्म में क्या बुरा?
  • सीरीज में जितनी कसावट थी, वह यहां महसूस नहीं होती।
  • कहीं-कहीं फिल्म धीमी सी लगती है। 
  • वो एक्साइटमेंट नहीं बन पाता कि अब क्या होने वाला है?
  • क्लाइमैक्स समेत कुछ चीजों का पहले से ही अंदाजा हो जाता है।
  • फिल्म के गाने जबरदस्ती इसे और लंबा बनाते हैं।
  • कहने को तो कालीन भैया का कट्टों का व्यापार है, पर क्लाइमैक्स सीन में सब हाथों से लड़ रहे हैं। 

Mirzapur the movie review ali fazal as guddu divyenndu as munna and pankaj tripathi as kaleen with ravi kishan
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के नए पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
देखें या नहीं?
अगर आप मिर्जापुर सीरीज के फैन रहे हैं तो जरूर देखना चाहिए। यह कुछ नया एक्सपीरियंस है। अगर सीरीज ना भी देखी हो तो भी फिल्म देख सकते है, तब शायद आप ज्यादा बेहतर मजा ले पाएंगे। रवि किशन का अभिनय और मुन्ना भैया को अमर होता देखने भी जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed