फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hanuman Ansh Visually Impaired Singer Sunil Lodhi Thanks Makers For Featuring His Bhajan In The Film

‘हनुमान अंश’ में भजन को मिली जगह तो भावुक हुए सिंगर सुनील लोधी, मेकर्स को लेकर कही ये बात

Fri, 04 Sep 2026 05:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 04 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

Sunil Lodhi on Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ को जगह मिलने पर सुनील लोधी ने मेकर्स का शुक्रिया अदा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।  
 

विज्ञापन
Hanuman Ansh Visually Impaired Singer Sunil Lodhi Thanks Makers For Featuring His Bhajan In The Film
सुनील लोधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। फिल्म में नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ भी शामिल किया गया है। भजन को फिल्म में जगह मिलने पर सुनील लोधी ने मेकर्स के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन


गाने को लेकर क्या बोले सुनील
ANI से बात करते हुए सुनील लोधी ने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर का भी शुक्रिया अदा किया। सुनील ने कहा, 'मुझे बहुत प्यार मिला। हमारे डायरेक्टर ने मुझे वायरल करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। यह सच में भगवान हनुमान की कृपा थी कि पूरी फिल्म इतनी अच्छी तरह बनी। सभी कलाकारों और पूरी टीम के साथ-साथ मेरे दर्शकों का भी धन्यवाद।'
विज्ञापन

Hanuman Ansh Visually Impaired Singer Sunil Lodhi Thanks Makers For Featuring His Bhajan In The Film
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है ‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के समय फिल्म को ज्यादा ध्यान नहीं मिला था, लेकिन दर्शकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म की चर्चा धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

Hanuman Ansh Visually Impaired Singer Sunil Lodhi Thanks Makers For Featuring His Bhajan In The Film
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

‘हनुमान अंश’ के बारे में 

  • ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026: राम चरण-उपासना से लेकर हेमा मालिनी तक, सितारों ने ऐसे मनाया जन्माष्टमी का त्योहार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed