बिग बॉस 13: आसिम रियाज पर क्यों भड़के विशाल आदित्य सिंह? कहा- आर्ट जीरो और बकवास 100 प्रतिशत
Asim Riaz And Vishal Aditya Singh: आसिम रियाज और विशाल आदित्य के बीच जुबानी जंग जारी है। आसिम ने पहले विशाल आदित्य पर तंज किया। इसके बाद अभिनेता विशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसिम ने विशाल पर किया तंज
विशाल आदित्य सिंह ने आसिम रियाज को सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। इससे पहले मॉडल से रैपर बने आसिम ने अभिनेता मधुरिमा तुली के साथ उनके पुराने रिश्ते और 'बिग बॉस 13' में हुए उनके फ्राइंग पैन वाले झगड़े को लेकर उन पर तंज कसा।
आसिम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विशाल और मधुरिमा वाले झगड़े का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'विशाल नेशनल टीवी पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से पैन की मार खाने से शायद तुम्हें कुछ नुकसान हुआ है। हर जगह मेरा नाम लेना बंद करो। अगर तुम्हें मेरी तवज्जो चाहिए, तो पॉडकास्ट और मीडिया में घटिया हरकतें करने के बजाय मुझे मैसेज करो। चिंता मत करो, मैं तुम्हारे लिए एक मनोचिकित्सक ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा।'
Vishal, getting beaten with a pan on national TV by your ex GF left some permanent damage.
— Asim Riaz (@imrealasim) September 2, 2026
Stop chanting my name everywhere. If you need my attention, DM me instead of being a ScumBAG on podcasts and in the media.
Don’t worry, I’ll try my best to find a psychiatrist for you.
विशाल सिंह ने दिया जवाब
विशाल ने इंस्टाग्राम पर आसिम की पोस्ट का जवाब दिया। आसिम की बिग बॉस पहचान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा 'पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी बस यही है आपकी पहचान और यहीं रह जाएंगे आप। तो आसिम भाई कृपया शांत रहो और बोलो 'जय श्री राम'।'
वह यहीं नहीं रुके और संगीत और फिटनेस का भी जिक्र करते हुए आसिम की मानसिक स्थिति पर एक और कटाक्ष किया।
विशाल ने लिखा, 'मनोचिकित्सक' का नंबर याद है तो भेजो। मैं तुम्हें 'सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजता हूं और उसके साथ एक जिम का कूपन भी।'
अपना जवाब देते हुए विशाल ने कहा, 'भाई (इंजेक्शन) इससे सिर्फ बॉडी बनती है। ‘दिमाग’ के लिए भी कुछ देखो।'
अभिनेता एक रैपर के तौर पर आसिम के काम पर भी मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'आर्ट(रैप) = 0 परसेंट, बकवास का टैलेंट = 100 परसेंट।'
View this post on Instagram
विशाल और आसिम दोनों बिग बॉस 13 का हिस्सा थे।
एक समय उनके बीच गहरी दोस्ती देखी गई थी।
विशाल, आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के भी दोस्त हैं।
आसिम रियाज एक मॉडल और अभिनेता भी हैं।
विशाल आदित्य सिंह 'बिग बॉस 13' के अलावा कई शोज में नजर आ चुके हैं।