फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Shares Asrani Last Shot from Haiwaan Says There Can Be No One Like You

'मेरी खुशकिस्मती है कि...', अक्षय कुमार ने एक बार फिर असरानी को किया याद, पोस्ट शेयर कर लिखा भावुक नोट

Fri, 04 Sep 2026 04:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 04 Sep 2026 04:10 PM IST
सार

Akshay Kumar on Asrani: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक बार फिर दिग्गज कलाकार असरानी को याद किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर उनके लिए खास नोट लिखा। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Shares Asrani Last Shot from Haiwaan Says There Can Be No One Like You
असरानी और अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता असरानी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘हैवान’ होगी। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म से असरानी का एक मजेदार सीन शेयर किया है और उन्हें भावुक अंदाज में याद किया है।
विज्ञापन


फिल्म का सीन किया शेयर
अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर ‘हैवान’ का एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में असरानी अभिनेता शारिब हाशमी के साथ मजेदार बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सीन में शारिब, असरानी के किरदार से उनका नाम पूछते हैं।
विज्ञापन


जब असरानी जवाब देते हैं, 'हुसैन', तो शारिब उनसे पूछते हैं- 'आगे-पीछे कुछ है नहीं क्या?' इस पर असरानी मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं, 'पीछे हवलदार है और आगे आप हैं।' उनका यह जवाब सुनकर सीन और भी मजेदार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Shares Asrani Last Shot from Haiwaan Says There Can Be No One Like You
असरानी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने लिखा भावुक नोट
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने असरानी को याद किया और उनके साथ काम करने को अपनी खुशकिस्मती बताया। उन्होंने लिखा कि उन्हें इस महान कलाकार के साथ काम करने और उनका आखिरी शॉट देखने का सौभाग्य मिला।

अक्षय ने लिखा, 'मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे इस लीजेंड के साथ काम करने और ‘हैवान’ में उनका आखिरी शॉट देखने का मौका मिला। मिस यू असरानी जी… आप जैसा कोई नहीं हो सकता।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar Shares Asrani Last Shot from Haiwaan Says There Can Be No One Like You
'हैवान' - फोटो : X
13 साल बाद साथ आएंगे अक्षय और सैफ
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ की एक और खास बात है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था। यानी करीब 18 साल बाद दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर मूवी रिव्यू: परदे पर लौटा मुन्ना का स्वैग, रवि किशन ने दिया सरप्राइज; कैसी है तीन घंटे लंबी फिल्म?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed