{"_id":"6641fed8b2109050a70c9a5c","slug":"sanjay-kapoor-expressed-his-pain-said-brother-boney-kapoor-did-not-give-me-work-even-in-my-bad-times-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Kapoor: संजय कपूर का छलका दर्द! कहा- बुरे वक्त में भी भाई बोनी कपूर ने नहीं दिया मुझे काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Kapoor: संजय कपूर का छलका दर्द! कहा- बुरे वक्त में भी भाई बोनी कपूर ने नहीं दिया मुझे काम
Mon, 13 May 2024 05:22 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 05:22 PM IST
सार
संजय कपूर हाल ही में, शिवानी पाउ के पॉडकास्ट में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की। संजय ने कहा कि जब उनका खराब समय चल रहा था तो उनके भाई बोनी कपूर ने उन्हें फिल्मों में काम नहीं दिया।
विज्ञापन
संजय कपूर और बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम- संजय/बोनी
विस्तार
अभिनेता संजय कपूर इस जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आए थे। वह आजकल वेब सीरीज में भी अभिनय करते हुए दिखाई देते हैं। संजय ने साल 1995 में फिल्म 'प्रेम' से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'सिर्फ तुम', 'राजा', 'छुपा रूस्तम', 'कर्तव्य', 'बेकाबू', 'शक्ति: द पावर' और 'औजार' समेत कई फिल्मों में काम किया है। एक अभिनेता के तौर पर संजय को ज्यादा सफलता नहीं मिली। उनके खाते में कई फ्लॉप फिल्में हैं। हाल ही में, संजय कपूर ने अपने करियर के बुरे दौर को लेकर बात की है।
विज्ञापन
खराब समय में भाई ने नहीं दिया फिल्मों में काम
संजय कपूर हाल ही में, शिवानी पाउ के पॉडकास्ट में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की। संजय ने कहा कि जब उनका खराब समय चल रहा था तो उनके भाई बोनी कपूर ने उन्हें फिल्मों में काम नहीं दिया। संजय ने कहा कि जब बोनी 'नो एंट्री' बना रहे थे तो फरदीन खान को कास्ट करने के बजाय उन्हें काम दे सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। हालांकि, संजय ने यह भी स्वीकार किया कि यह आखिरकार बिजनेस का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Soni-Alia: सोनी राजदान ने किया खुलासा, आलिया भट्ट के पास नहीं थे खिलौने, एक कमरे के फ्लैट में रहता था परिवार
20 सालों में भाई के साथ काम नहीं किया
संजय ने पॉडकास्ट में आगे कहा कि बोनी ने फरदीन खान को इसलिए चुना था, क्योंकि उस वक्त वह उनसे ज्यादा बिकाऊ था। संजय ने बताया कि बीते 20 सालों में उन्होंने भाई बोनी के प्रोडक्शन में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब अपने खराब समय में वह फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे तो ऐसा नहीं था कि बोनी उनसे प्यार नहीं करते थे।
जल्द आएगा 'नो एंट्री' का दूसरा भाग
फिल्म 'नो एंट्री' साल 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि इसके दूसरे भाग का एलान हो चुका है। दूसरे भाग में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर पहले भाग में काम करने वाले सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर की जगह लेंगे। फिल्म की कास्टिंग फाइनल होने के बाद खबर आई थी कि अनिल कपूर खुद को कास्ट नहीं किए जाने से नाराज हो गए थे।
Cannes Film Festival 2024: कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे ये भारतीय चेहरे, जानें महोत्सव की पूरी जानकारी