फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes Film Festival 2024 Aishwarya Rai Bachchan Aditi Rao Hydari Sobhita Dhulipala know all details

Cannes Film Festival 2024: कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे ये भारतीय चेहरे, जानें महोत्सव की पूरी जानकारी

Mon, 13 May 2024 03:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 13 May 2024 03:03 PM IST
सार

‘कान फिल्म फेस्टिवल’ इस वर्ष 14 मई से 25 मई के बीच आयोजित हो रहा है। कई मशहूर भारतीय चेहरे अपनी चमक ‘रेड कार्पेट’ पर बिखेरेंगे। इस बार महोत्सव में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इसका प्रसारण कब और कहा होगा?

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2024 Aishwarya Rai Bachchan Aditi Rao Hydari Sobhita Dhulipala know all details
ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल में - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

‘कान फिल्म फेस्टिवल 2024’ का इंतजार खत्म होने वाला है। बस चंद घंटो की और देरी है, इसके बाद फिल्मी जगत के सबसे बड़े और मशहूर महोत्सव का आगाज हो जाएगा। हर साल मई के महीने में मनाया जाने वाला ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ इस वर्ष 14 मई से 25 मई के बीच आयोजित हो रहा है। कल से 12 दिनों तक विश्वभर के कलाकार इस महोत्सव में शिरकत करेंगे और रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरेंगे। प्रशंसक भी अपने पसंदीदा कलाकार को कान महोत्सव में उनकी नई ड्रेस में देखने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं। इस दौरान कुछ चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। आइए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
 

‘कान फिल्म फेस्टिवल’ की तारीख और समय

'कान फिल्म फेस्टिवल 2024', 14 मई से 25 मई तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार फेस्टिवल के शुरूआती आयोजन 13 तारीख से 14 तारीख के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक होंगे। वहीं, 15 मई से 25 मई के बीच के सभी आयोजन दोपहर 12:30 बजे से रात के 9:30 बजे तक होंगे।

विज्ञापन

अपनी ही अदाओं पर सोनम को आया प्यार!

विज्ञापन
विज्ञापन


 

‘कान फिल्म फेस्टिवल’ का यहां होगा लाइव प्रसारण

'कान फिल्म फेस्टिवल' की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार समारोह का एक्सक्लूसिव कंटेंट फ्रांस के टीवी चैनल पर केवल फ्रांस में प्रसारित होगा। हालांकि, विश्व के बाकी लोग इसे यूट्यूब चैनलों और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।  


 

ये प्रमुख भारतीय चेहरे होंगे शामिल

बॉलीवुड भी ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बॉलीवुड के कुछ मशहूर चेहरे इसमें शामिल होंगे, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी, शोभिता धुलिपाला ‘रेड कार्पेट’ पर जलवे बिखेरती नजर आएंगी। बता दें कि इस वर्ष कई सारे डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर भी 'कान फिल्म फेस्टिवल' में अपना पदार्पण करने जा रहे हैं। इसमें कुछ नए भारतीय चेहरे भी देखने को मिलेंगे। जिसमें, आरजे करिश्मा, नैन्सी त्यागी, निहारिका, अंकुश बहुगुणा और अन्य लोग शामिल हैं।
आखिर गंजी क्यों हुईं उर्फी? नया लुक देख फैंस हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed