फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu reacted on Fahadh Faasil Aavesham said it is a mad film

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फहद फाजिल की 'आवेशम' पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं डरी हुई थी और हंस भी रही थी'

Wed, 24 Apr 2024 01:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

फहद फाजिल की हालिया रिलीज मलयालम फिल्म 'आवेशम' को काफी पसंद किया जा रहा है। देशभर में इसको लेकर बातें हो रही हैं। अब अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu reacted on Fahadh Faasil Aavesham said it is a mad film
सामंथा रुथ प्रभु, आवेशम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फहद फाजिल इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आवेशम' की वजह से चर्चा में हैं। ये फिल्म उन मलयालम फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने अनोखेपन के कारण पूरे देश भर में चर्चाएं बटोरी हैं। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में फहद के अभिनय की काफी सराहना की जा रही है। फिल्म को पसंद करने वालों की लंबी लिस्ट में मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी जुड़ गई हैं। उन्होंने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


'आवेशम' पर सामंथा ने दी प्रतिक्रिया
23 अप्रैल को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'आवेशम में हर तरह का पागलपन था, इसमें जिस तरह का पागलपन है वो मुझे काफी पसंद है। यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बनी है। हर दूसरे सीन के साथ फिल्म का जॉनर बदलता रहता है। मैं डरी हुई थी, मैं हंस रही थी'।
विज्ञापन

Adhyayan Suman : कंगना रणौत से हुए ब्रेकअप के सवाल पर अध्ययन सुमन ने दी प्रतिक्रिया, कही दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को फिल्म देखने की दी सलाह
सामंथा ने आगे कहा, 'कुछ फिल्में सिनेमाघरों के अनुभवों के लिए ही बनी होती हैं। यह भी एक ऐसी फिल्म है'। सामंथा ने लिखा, 'फहद फाजिल की फिल्म किसी को भी मिस नहीं करनी चाहिए । इस अविश्वसनीय टीम को बधाई। आप लोग सच में एक अदभुत प्रेरणा हो'।
Sahiba-Diljit: फिल्म के सेट पर साहिबा के बगल में ही बैठे थे दिलजीत, फिर भी आधे घंटे तक क्यों नहीं चला पता?

तीन दोस्त और एक माफिया की कहानी है 'आवेशम'
'आवेशम' तीन नौजवानों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने बेंगलुरू आते हैं। वहां इन तीनों की कुछ सीनियर्स के साथ झड़प हो जाती है। इसका बदला लेने के लिए तीनों एक स्थानीय माफिया की मदद लेते हैं। इसके बाद पूरी कहानी रंगा के साथ इनकी बातचीत के आसपास घूमती रहती है। इस फिल्म का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है, जो 'रोमांचम' का निर्देशन भी कर चुके हैं। फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  
Aarti Singh: कश्मीरा शाह ने गोविंदा को भांजी आरती की शादी में भेजा न्योता, क्या बंद होगी मामा-भांजे की तकरार?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed