फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sahiba bali shared her experience with film amar singh chamkila actor Diljit Dosanjh during the shooting

Sahiba-Diljit: फिल्म के सेट पर साहिबा के बगल में ही बैठे थे दिलजीत, फिर भी आधे घंटे तक क्यों नहीं चला पता?

Wed, 24 Apr 2024 01:21 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 01:21 PM IST
सार

हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में साहिबा ने दिलजीत की तारीफ करते हुए उनसे जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। साहिबा बाली ने साक्षात्कार में बताया कि वह दिलजीत की बहुत बड़ी फैन हैं।

विज्ञापन
Sahiba bali shared her experience with film amar singh chamkila actor Diljit Dosanjh during the shooting
साहिबा बाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री साहिबा बाली ने इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में पत्रकार का किरदार निभाया हैं। उन्होंने इस फिल्म में चमकीला का किरदार निभाने वाले अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ का साक्षात्कार लिया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में साहिबा ने दिलजीत की तारीफ करते हुए उनसे जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। साहिबा बाली ने साक्षात्कार में बताया कि वह दिलजीत की बहुत बड़ी फैन हैं। 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत के साथ काम करने को लेकर वह काफी उत्साहित थीं। वह फिल्म के सेट पर जाकर दिलजीत से मिलने और उनसे बात करने को लेकर बेहद उतावली थीं।

विज्ञापन


बगल में बैठे थे दिलजीत, साहिबा को पता ही नहीं चला
फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार वाकया साझा करते हुए साहिबा ने बताया कि जब वह सेट पर मौजूद थी तो एक अभिनेता उनके बगल में बैठा हुआ था। उस वक्त वह दिलजीत का इंतजार करते हुए चारों ओर अपनी निगाहें दौड़ा रही थीं। आधा घंटा बीत जाने के बाद साहिबा को समझ आया कि उनके पास बैठा अभिनेता ही दिलजीत दोसांझ हैं। साहिबा ने बताया कि दिलजीत इतनी शांति से बैठे हुए थे कि उन्हें पता ही नहीं चला। वह चुपचाप उनके बगल में बैठे अपने शॉट का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने दिलजीत से बातें करना शुरू की। साहिबा ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह दिलजीत दोसांझ है।
विज्ञापन


Adhyayan Suman : कंगना रणौत से हुए ब्रेकअप के सवाल पर अध्ययन सुमन ने दी प्रतिक्रिया, कही दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिलजीत का वक्त है
मालूम हो कि साहिबा बाली अभिनेत्री बनने से पहले मार्केटिंग के पेशे में काम कर चुकी हैं। दिलजीत के बारे में अपने मार्केटिंग के अनुभवों के आधार पर बात करते हुए साहिबा ने कहा कि मार्केटिंग में समय ही सब कुछ होता है और यह समय दिलजीत का है। अपने नए एल्बम जारी करने से लेकर हॉलीवुड के बड़े कलाकारों के साथ काम करने तक और 'क्रू' और 'अमर सिंह चमकीला' में अभिनय करने तक उन्होंने बहुत सारी सफलताएँ देखी हैं। साहिबा ने कहा कि यह तभी हो पाता है, जब आप हर चीज का फायदा उठाते हैं। दिलजीत इस बात को जानते हैं और यहीं पर मार्केटिंग काम आती है।

Katrina Kaif: उलझते-संभलते रिश्तों को लेकर कैटरीना कैफ ने कही थी यह बात- आलिया दोस्त है, लेकिन दीपिका...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed