फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   heeramandi actor Adhyayan Suman reaction on breakup with Kangana Ranaut said don’t want to talk about this

Adhyayan Suman : कंगना रणौत से हुए ब्रेकअप के सवाल पर अध्ययन सुमन ने दी प्रतिक्रिया, कही दी यह बड़ी बात

Wed, 24 Apr 2024 01:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Apr 2024 01:04 PM IST
सार

कंगना रणौत और अध्ययन सुमन एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इस रिश्ते का अंत काफी बुरा रहा। ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना पर कई आरोप भी लगाए थे। फिलहाल, वे अपनी आगामी सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
heeramandi actor Adhyayan Suman reaction on breakup with Kangana Ranaut said don’t want to talk about this
कंगना रणौत, अध्ययन सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री का विवादों से गहरा नाता रहा है। हाल ही में उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। वे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरी हैं। एक बार फिर से उनका नाम चर्चा में है और इस बार वजह है उनके पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन। एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कंगना से संबंधित पूछे गए सवाल पर जवाब दिया है।

विज्ञापन

Aamir Khan: अवॉर्ड शो में क्यों नहीं जाते आमिर खान? 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो में किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

'मैं उस इंसान के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता'

कंगना और अध्ययन सुमन साल 2008-2009 के दौरान कुछ महीनों के लिए प्रेम संबंध में थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। इस रिश्ते का अंत बहुत बुरे तरीके से हुआ। इसके बाद अध्ययन ने कंगना पर कई आरोप भी लगाए थे। एक ताजा इंटरव्यू में 'हीरामंडी' अभिनेता ने कहा, 'जिंदगी काफी बदल चुकी है। अब मैं 36 का हो चुका हूं'। कंगना और उनके ब्रेकअप को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'आप जिस इंसान के बारे में पूछ रहे हो मैं उनके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं वो सब भूल चुका हूं'। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'आप पूछ रहे हो इसलिए मैं जवाब दे रहा हूं, लेकिन मैं इन बातों को कब का भूला चुका हूं। जिंदगी काफी आगे बढ़ चुकी है। मैं तब 20 का था और अभी 36 साल का हूं'।

ब्रेकअप के बाद लगाए थे कई आरोप

कंगना और अध्ययन का प्रेम संबंध साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा नहीं टिक सका और फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद अध्ययन ने कंगना के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कंगना पर उन्हें प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कंगना ने उनकी जिंदगी नर्क बना दी थी।

विज्ञापन

हीरामंडी में आएंगे नजर

अध्ययन सुमन एक बार फिर से ओटीटी पर छाने के लिए तैयार हैं। वह मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आने वाले हैं। करीब 200 करोड़ में बनी इस सीरीज में कई अन्य बड़े कलाकार भी दिखने वाले हैं। ऋचा चड्ढ़ा , सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोईराला, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन और फरदीन खान जैसे कलाकार भी इसमें नजर आएंगे। 1 मई से यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
Rashami Desai: आरती सिंह के संगीत में पहुंचीं रश्मि देसाई, लहंगे के चलते यूजर्स ने ली जमकर फिरकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed