सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो, ट्रेडिशनल ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं
- Samantha Ruth Prabhu Baby Shower: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वाली हैं।
- पति राज निदिमोरु के साथ वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।
- एक्ट्रेस की बेबी शावर सेरेमनी हुई, जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर किलकारी गूंजने वाली है। कपल माता-पिता बनने वाले हैं। सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। उन्होंने अब अपने बेबी शावर (गोद भराई) की झलकियां साझा की हैं।
सामंथा रुथ प्रभु ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेबी शावर की तस्वीरें साझा की हैं। पूरा परिवार मौजूद है। एक्ट्रेस लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं।
गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई। घर के बड़े लोगों ने आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। राज और सामंथा साथ बैठकर रस्में पूरी करते देखे जा सकते हैं।
तस्वीरों के साथ सामंथा ने कैप्शन लिखा है, 'हम'। इसके साथ व्हाइट हार्ट इमोजी बनाए हैं। फोटोज में सामंथा हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके सिर पर हाथ रखकर अन्य लोग आशीर्वाद दे रहे हैं।
इससे पहले सामंथा ने 09 नवंबर को अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। साथ में कैप्शन लिखा था, 'इस फोटो को ही मेरा मैटरनिटी शूट माना जाए'। बता दें कि राज और सामंथा ने 01 दिसंबर 2025 को शादी रचाई थी।
View this post on Instagram
