फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Sings song Oh Oh Jane Jaana Nita Ambani mother in Law praises actor video goes viral

Salman Khan: सलमान ने जामनगर में दिखाया सुरों का जादू, 'ओ जाने जाना' गाना गाया, नीता अंबानी की मां ने की तारीफ

Tue, 31 Dec 2024 04:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 31 Dec 2024 04:19 PM IST
सार

इस कार्यक्रम के एक वीडियो में सलमान कोकिलाबेन अंबानी समेत सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए दिखाया गया है। एक और दिल को छू लेने वाले पल में, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल सलमान को गले लगाती और उन पर प्यार लुटाती नजर आईं।

विज्ञापन
Salman Khan Sings song Oh Oh Jane Jaana Nita Ambani mother in Law praises actor video goes viral
सलमान खान - फोटो : Instagram

विस्तार

जामनगर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद , बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अंबानी परिवार के साथ रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी की 25वीं सालगिरह के जश्न में शामिल हुए। सलमान ने अपने खास अंदाज में कार्यक्रम में शानदार एंट्री की। इसके अलावा कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ाते हुए, अभिनेता को अपना मशहूर हिट ट्रैक “ओह ओह जाने जाना” गाते हुए देखा गया।
विज्ञापन

 
 "ओह ओह जाने जाना" गाते दिखे भाईजान
इस कार्यक्रम के एक वीडियो में सलमान कोकिलाबेन अंबानी समेत सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए दिखाया गया है। एक और दिल को छू लेने वाले पल में, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल सलमान को गले लगाती और उन पर प्यार लुटाती नजर आईं। क्लिप में सलमान को श्लोका अंबानी के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया है। समारोह से सामने आए एक और वीडियो में सलमान माइक्रोफोन पकड़े हुए और "ओह ओह जाने जाना" गाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह की नजदीकियों पर उठाए सवाल, बोलीं- इतने करीबी दोस्त नहीं...



जामनगर में मनाया जन्मदिन
मालूम हो कि सलमान खान और अनंत अंबानी के बीच बहुत गहरा रिश्ता है। इससे पहले, सलमान ने जामनगर में अपने 59वें जन्मदिन का जश्न मनाया, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। अंबानी परिवार ने इस भव्य समारोह की होस्टिंग की, जिसमें सलमान के परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिसमें उनकी बहन अर्पिता खान, बहनोई आयुष शर्मा, उनकी मां सलमा खान और हेलेन शामिल थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: विवादों से घिर चुकीं रूपाली ने की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा-‘मैं ड्रामा अवॉयड करती हूं क्योंकि…’



इस फिल्म में आएंगे नजर
जन्मदिन के जश्न के बाद, दबंग अभिनेता अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ मॉल में गए। सलमान ने मॉल में इकट्ठा हुए प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सलमान खान अगली बार एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर में दिखाई देंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed