फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह की नजदीकियों पर उठाए सवाल, बोलीं- इतने करीबी दोस्त नहीं...

Tue, 31 Dec 2024 04:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 31 Dec 2024 04:10 PM IST
सार

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का शो रोजाना नया मोड़ लेता जा रहा है। बिग बॉस के घर पर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है, जिससे प्रशंसकों का उत्साह रिएलिटी शो को लेकर बना रहता है। लेटेस्ट एपिसोड में कशिश कपूर, चाहत पांडे और रजत दलाल को ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते पर चर्चा करते हुए सुना गया।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Kashish Kapoor questions Avinash Mishra and Eisha Singh closeness itne close friends nahi
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 हर किसी का पसंदीदा रिएलिटी शो है। इस शो में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल किस्से तक सुनने को मिल जाते हैं। यही वजह है कि दर्शकों को यह शो बेहद पसंद भी आता है। बिग बॉस के शो के दौरान नोक-झोक होना आम बात है, लेकिन कई बार तो कंटेस्टेंट हाथापाई पर उतर आते हैं।

 
Bigg Boss 18 Kashish Kapoor questions Avinash Mishra and Eisha Singh closeness itne close friends nahi
बिग बॉस के घर फिर से हुई जंग - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 के घर पर हर रोज एक नया किस्सा सुनने को मिलता है। पिछले वीकेंड वार के दौरान होस्ट सलमान खान ने ईशा सिंह के शालीन भनोट को डेट करने की अटकलों पर इशारा किया था। इस तरह के दावों का खंडन करते हुए, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 
 
Bigg Boss 18 Kashish Kapoor questions Avinash Mishra and Eisha Singh closeness itne close friends nahi
किसे डेट कर रहे हैं शालीन - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल, कशिश कपूर और चाहत पांडे इसी बारे में बात करते नजर आएंगे। इस बीच, कशिश कपूर ने कहा कि कोई भी लड़का और लड़की अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की तरह सहज नहीं हो सकते, भले ही वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त ही क्यों ना हों।
Kartik Aaryan: करण जौहर की फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करने के बाद? कार्तिक ने मुंबई में खरीदीं दो प्रॉपर्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Kashish Kapoor questions Avinash Mishra and Eisha Singh closeness itne close friends nahi
दोस्ती के बारे में कशिश की राय - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
शालीन भनोट का नाम टेबल पर आने के बावजूद, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा अभी भी साथ हैं। कशिश ने आगे कहा, "मेरा ऐसा मानना नहीं है, व्यक्तिगत रूप से, कि लड़के और लड़कियां इतने करीबी दोस्त नहीं हो सकते। मतलब दोस्त हो सकते हैं, सबसे अच्छे दोस्त हो सकते हैं, लेकिन एक दूरी होती है।"
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Kashish Kapoor questions Avinash Mishra and Eisha Singh closeness itne close friends nahi
जानिए क्या है अविनाश का - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
पिछले एपिसोड में सलमान ने उस पल का ज़िक्र किया जब ईशा ने शिल्पा शिरोडकर से कहा था कि शो के बाहर उनका कोई खास है। ईशा ने जोर देकर कहा कि उनकी कही हुई बात मजाक भई हो सकती है, उनके कई करीबी दोस्त हैं। हालांकि, सलमान ने फिर से ईशा से कहा कि उन्होंने शिल्पा से कबूल किया था कि शो के बाहर उनका एक बॉयफ्रेंड है। ईशा ने स्वीकार किया कि वह किसी के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में नहीं हैं। इस सप्ताह के लिए नामांकित कंटस्टेंट में विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, रजत दलाल और चाहत पांडे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed