फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan film Sikandar Announces Its Association With Kabaddi World Cup 2025

Sikandar: कबड्डी विश्व कप 2025 पर चढ़ा सलमान खान की 'सिकंदर' का खुमार, निर्माताओं ने किया बड़ा एलान

Wed, 19 Mar 2025 09:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Mar 2025 09:10 AM IST
सार

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' ने कबड्डी वर्ल्ड कप के साथ जुड़ाव का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
Salman Khan film Sikandar Announces Its Association With Kabaddi World Cup 2025
सिकंदर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

ए.आर. मुरुगादॉस के द्वारा निर्देशित और सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अदाकारी से सजी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर ने इसकी एक्शन से भरपूर झलक दिखाई है, वहीं इसके गानों ने दर्शकों को बांधे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kabaddi (@usakabaddi)



सिकंदर ने कबड्डी विश्व कप 2025 के साथ अपने जुड़ाव का एलना किया
जैसे-जैसे 'सिकंदर' फिल्म का खुमार लोगों पर चढ़ता जा रहा है, वैसे ही फिल्म का प्रभाव कबड्डी टीम इंडिया और टीम यूएसए पर भी दिख रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने कबड्डी विश्व कप 2025 के साथ अपने जुड़ाव का एलान किया है।

Salman Khan film Sikandar Announces Its Association With Kabaddi World Cup 2025
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

यूएसए कबड्डी एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
यूएसए कबड्डी एसोसिएशन ने सिकंदर के निर्माताओं के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया ,है जिसमें सिकंदर के खुमार में डूबी टीमें दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'कबड्डी वर्ल्ड कप के सिकंदर; भारतीय टीम और टीम यूएसए... पावर्ड बाई सिकंदर। बस मुड़ने की देर है। हम 2025 की सबसे प्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर-सिकंदर के साथ अपने सहयोग का एलान करते हुए बेहद रोमांचित हैं। सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और टीम सिकंदर को उनके समर्थन के लिए हार्दिक आभार।' पोस्ट में सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और मुर्गदास को टैग किया गया है।
Sadia Khateeb:  'चुनौती तो थी, लेकिन फिल्म दिलचस्प लगी', सादिया ने बताया 'द डिप्लोमैट' में काम करने का अनुभव

Salman Khan film Sikandar Announces Its Association With Kabaddi World Cup 2025
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

टीजर और गाने हुए रिलीज
'सिकंदर' फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर एक्शन से भरपूर है। इसमें सलमान खान दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं। टीजर को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म का गाना 'जोहरा जबीन' भी रिलीज हो चुका है। गाने में रश्मिका और सलमान खान की बेहतरीन कमेस्ट्री दिखाई गई है। गाने के बोल और म्यूजिक दमदार हैं।
Aurelio Martinez: होंडुरास में दर्दनाक विमान दुर्घटना, मशहूर संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत

फिल्म के बारे में खास
जैसे-जैसे 'सिकंदर' के रिलीज होने की तारीख पास आती जा रही है, लोगों की उत्सुकसुकता, बढ़ती जा रही है। सलमान खान 'सिकंदर' फिल्म से इस ईद पर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना होंगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूज किया है। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed