{"_id":"67da2a42f4db397809066f3c","slug":"plane-crash-in-honduras-in-which-famous-singer-aurelio-martinez-and-12-more-people-killed-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aurelio Martinez: होंडुरास में दर्दनाक विमान दुर्घटना, मशहूर संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aurelio Martinez: होंडुरास में दर्दनाक विमान दुर्घटना, मशहूर संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत
Wed, 19 Mar 2025 07:52 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:52 AM IST
सार
Aurelio Martinez: रोआटन द्वीप से ला सेइबा की ओर जा रहा विमान होंडुरास तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑरेलियो मार्टिनेज
- फोटो : विकीपीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोआटन द्वीप से ला सेइबा की ओर जा रहा विमान होंडुरास तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 17 यात्री सवार थे, जिसमें पांच लोगों को बचा लिया गया है। जानिए पूरी खबर।
कैसी हुई दर्घटना?
बीते सोमवार को रोआटन द्वीप से ला सेइबा की ओर उड़ान भरते समय ही लांह्सा एयरलाइंस का विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि विमान सही से उड़ान भर नहीं पाया था, उसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में जा गिरा। स्थानीय मछुआरे ने लोगों को बचाने का प्रयास किया, जिसमें कुछ लोगों की जान बचाई गई। इस घटना पर होंडुरन सिविल एरोनॉटिक्स एजेंसी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Yogesh Gaur: नवाबों के शहर में जन्म, मुंबई को बनाया कर्मभूमि, सिनेमा को दिए 'जिंदगी कैसी है पहेली' जैसे गीत
विज्ञापन
प्रसिद्ध संगीतकार की दुखद मौत
इस विमान दुर्घटना में ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो की भी मृत्यु हो गई, जो गरीफुना संगीत में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। इसके साथ ही वह राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे। प्लेन क्रैश में संगीतकार समेत 12 लोगों का मृत्यु हो गई। उनकी मौत पर उनके भतीजे ने कहा कि मार्टिनेज होंडुरास से गरीफुना संगीत के एक प्रसिद्ध मॉडल थे। सुला घाटी के अफ्रीकी वंशज के अध्यक्ष हम्बर्टों कैस्टिलो ने उन्हें ‘गरीफुना संस्कृति का राजदूत’ कहा।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की चांदी, जॉन की 'द डिप्लोमैट' का रहा ऐसा हाल
कौन थे ऑरेलियो मार्टिनेज?
ऑरेलियो मार्टिनेज का जन्म 1969 में होंडुरास के प्लाप्लाया में हुआ था। वह मध्य अमेरिका के एक अफ्रीकी-स्वदेशी समूह गरीफुना से जुड़े और काफी नाम कमाया। साल 1990 में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और लॉस गैटोस ब्रावोस नामक बैंड के मुख्य गायक बन गए। उनके पहले एल्बम ‘गरीफुना सोल’ ने उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई। संगीत के अलावा मार्टिनेज ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था।