Sadia Khateeb: 'चुनौती तो थी, लेकिन फिल्म दिलचस्प लगी', सादिया ने बताया 'द डिप्लोमैट' में काम करने का अनुभव
The Diplomat Movie Actress Sadia Khateeb: फिल्म 'द डिप्लोमैट' में सादिया खतीब की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'द डिप्लोमैट' में सादिया खतीब पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला उज्मा अहमद की भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है। सादिया का कहना है कि इस फिल्म का ऑडिशन देने के बाद उन्होंने इस बारे में पढ़ना शुरू किया। फिल्म को उन्होंने चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन यह मौका मिलने पर वे काफी खुश भी हैं।
Box Office Report: महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की चांदी, जॉन की 'द डिप्लोमैट' का रहा ऐसा हाल
फिल्म में काम करने को बताया प्रेरणादायक यात्रा
शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' सच्ची घटना पर बनी है। जॉन अब्राहम ने भारतीय राजनयिक जितेंद्र पाल सिंह (जे.पी. सिंह) की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की काफी तारीफ हो रही है। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अभिनेत्री सादिया खतीब ने भी फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने इस फिल्म में काम करने को प्ररेणादायक यात्रा बताया।
#WATCH | Mumbai | Actor Sadia Khateeb shared her experience about working in Shivam Nair's film 'The Diplomat'
— ANI (@ANI) March 18, 2025
She says, "It was an inspiring journey. I started reading about it after giving the auditions......as an actor, it was challenging for me but at the same place. It was… pic.twitter.com/ZlzcDbz35v
बोलीं- 'फिल्म में मौका मिलना बड़ी बात'
सादिया खतीब का कहना है, 'यह एक प्रेरणादायक यात्रा रही। मैंने ऑडिशन देने के बाद इसके बारे में पढ़ना शुरू किया..., एक कलाकार के रूप में, यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है और मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इस मौके को पाकर बेहद खुश हूं'।
The Diplomat Day 5: पांच दिनों में ही हुआ ‘द डिप्लोमैट’ का हाल बेहाल, जानिए फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
'चुनौतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा'
सादिया ने आगे कहा, 'जब मुझे यह फिल्म मिली, तो मैंने चुनौतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा, लेकिन ऐसा मौका मिलने पर मैं बहुत शुक्रगुजार थी, क्योंकि एक अभिनेता के रूप में आप ऐसी चुनौतीपूर्ण और दमदार भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। परदे पर कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहते हैं'। सादिया ने आगे कहा, 'मैंने अपना पूरा 100 फीसदी देने की कोशिश की।' सादिया ने जॉब अब्राहम के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए कहा, 'बहुत ही शानदार रहा। वे जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने ही उम्दा इंसान भी हैं'।