फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Birthday special Shakti Kapoor says he has good relation with actor

कभी सलमान पर लगाया था औरतों को पीटने का आरोप; झगड़े के 10 साल बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे हैं रिश्ते

Sat, 27 Dec 2025 11:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 27 Dec 2025 11:51 AM IST
सार

Shakti Kapoor on Salman Khan: सलमान खान के एक अभिनेता के साथ रिश्ते खराब हो गए थे। अब उन्होंने कहा है कि सलमान के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Salman Khan Birthday special Shakti Kapoor says he has good relation with actor
सलमान खान - फोटो : एक्स@BeingSalmanKhan

विस्तार

सलमान खान आज अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर जश्न में डूबे हैं। इस मौके पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उनके किस्से साझा कर रहे हैं। एक अभिनेता ने कभी सलमान खान पर औरतों को पीटने का आरोप लगाया था। हाल ही में उन्होंने बताया कि अब सलमान खान के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर हैं।
विज्ञापन

विवाद में आए शक्ति कपूर
सलमान खान और शक्ति कपूर के रिश्ते काफी अच्छे थे। उन्होंने साथ में 'जुड़वा', 'चल मेरे भाई' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में एक-साथ काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2005 में शक्ति कपूर से जुड़े एक विवाद के चलते दोनों के रिश्ते खराब हो गए। शक्ति कपूर एक अंडरकवर रिपोर्टर, जो एक एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली लड़की बनी हुई थी, से सेक्सुअल फेवर मांगते हुए दिखे थे। इस मामले के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Birthday special Shakti Kapoor says he has good relation with actor
सलमान खान - फोटो : एक्स@BeingSalmanKhan
सलमान खान पर शक्ति कपूर ने लगाए इल्जाम
कई वर्षों के बाद 2011 में, शक्ति कपूर बिग बॉस 5 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर आए। इस सीजन को सलमान खान और संजय दत्त होस्ट कर रहे थे। शो में सलमान ने कथित तौर पर शक्ति कपूर की इमेज पर कमेंट किया। इसके बाद दोनों में बहस हुई। इस बीच शक्ति कपूर ने सलमान खान पर औरतों को पीटने का आरोप लगाया।

‘लोग हमें साथ देखकर कहते हैं शादी कर लो’, सलमान के बर्थडे पर बोलीं अमीषा; भाग्यश्री समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

विज्ञापन

शक्ति कपूर ने सलमान के साथ रिश्ते पर बात रखी
हाल ही में शक्ति कपूर ने पॉडकास्ट पावरफुल ह्यूमन्स से बातचीत में सलमान खान के साथ रिश्ते को लेकर कहा 'सब हैलो हैलो है अच्छे से। हमारे रिश्ते अच्छे हैं। मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं है।'

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स के बीच 2011 में 'बिग बॉस 5' के दौरान विवाद हुआ। सलमान खान ने कथित तौर पर शो में शक्ति कपूर को नजरअंदाज कर दिया, जिससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ। उस वक्त शक्ति कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था 'सलमान खान को मुझसे माफी मांगनी चाहिए! सलमान ने कहा, 'बिग बॉस को मानना पड़ेगा! शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी न बुलाएं!' 

विवाद पर सलमान ने नहीं रखी राय
शो से बाहर आने के बाद शक्ति कपूर ने एक्स पर लिखा था 'सलमान खान भी बिग बॉस नाम के सबसे बड़े धोखे को नहीं बचा सके। वह ऐसे इंसान हैं, जो महिलाओं को पीटता है, शराब पीकर गाड़ी चलाता है और लोगों को कुचलता है, हिरणों का शिकार करता है। शर्म की बात है।'
शक्ति कपूर के साथ व्यवहार पर सलमान खान ने कभी कोई बात नहीं कही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed