‘लोग हमें साथ देखकर कहते हैं शादी कर लो’, सलमान के बर्थडे पर बोलीं अमीषा; भाग्यश्री समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई
Salman Khan Birthday Wishes: सलमान खान के चाहने वाले और उनके करीबी के लिए आज खुशी का दिन है। क्योंकि भाईजान का आज जन्मदिन है। इस मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमीषा पटेल ने सलमान खान के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा है कि सलमान एलिजिबल हैं, मैं भी सिंगल हूं। दो तीन साल से देख रही हूं कि जब भी लोग हमें साथ में देखते हैं तो कहते हैं कि शादी कर लो।
विज्ञापन विज्ञापन
भाग्यश्री ने कहा कि सलमान के लिए हमेशा दिल से विश निकलती है। दुआ है कि वह हमेशा सुखी रहें।
महिमा चौधरी ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें स्वस्थ रहने की दुआ दी है।
सुनील शेट्टी ने सलमान खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें बड़े दिल वाला बताया है।
To the man whose heart is bigger than his stardom... happy birthday bhaaii
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) December 27, 2025
May your kindness keep shining brighter than every spotlight. Always love, always respect. @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/xFHA7s0bLt
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सलमान को क्रेजी बताया है।
अजय देवगन ने सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भाई बताया है। इसके साथ जन्मदिन की बधाई दी है।
भूमिका चावला ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा 'आपकी उम्र लंबी हो।'
डीनू मौर्या ने सलमान खान को संबोधित करते हुए कहा है 'आप हमेशा जवान दिखते हैं।'
डेजी शाह ने सलमान खान को पाक दिल वाला खूबसूरत इंसान कहा है।
मोहित चौहान ने सलमान खान को बधाई देते हुए कहा है कि वह ऐसे ही अच्छी फिल्में बनाते रहें।
VIDEO | “Wish him good health and life”, says Singer Mohit Chauhan extends heartfelt wishes for Salman Khan on his 60th birthday.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/92hiCkTEq1
सिंगर मीका सिंह ने कहा सलमान खान को लव यू और भगवान उनकी रक्षा करे।
अभिनेता राकेश बेदी ने सलमान खान को दुआएं देते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं।
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने प्यार का इजहार किया है।
राघव जुयाल ने सलमान खान को बधाई देते हुए कहा कि वह जिस तरह से दबंग हैं वह इसी तरह जिंदगी में रहें।
अभिनेत्री अशनूर कौर ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है।
हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है।
रकुल प्रीत ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए अगले साल खुश रहने की दुआ दी है।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें मालिक कहा है।
मनीष पॉल ने सलमान खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
स्नेहा उल्लाल ने फिल्म 'लकी' का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सलमान को अपना पहला रील लाइफ लव बताया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें फैमिली फ्रेंड बताया है।
.Loving birthday wishes for a dear family friend, superstar, down to earth, most worthy son @BeingSalmanKhan of the most worthy father #SalimKhan. May you always be blessed abundantly. Profound regards to your wonderful family. #BirthdayWishes pic.twitter.com/h0iaODnuXV
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 27, 2025