फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Attack Case Identification parade of accused Mohammad Shariful Islam Shehzad

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ के हमलावर की जेल में कराई गई पहचान, एक्टर से जुड़े ये लोग रहे मौजूद

Thu, 06 Feb 2025 08:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 06 Feb 2025 08:01 AM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case:  सैफ अली खान हमले मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की आइडेंटिफिकेशन परेड कराई गई है। आरोपी की पहचान करने के लिए सैफ के घरेलू सहायक और स्टाफ नर्स जेल पहुंचे थे। 

 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case Identification parade of accused Mohammad Shariful Islam Shehzad
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में नई अपडेट सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार अभिनेता पर हमले के आरोपी की जेल में पहचान कराई गई है। पहचान कराने के लिए सैफ से जुड़े कुछ लोगों को जेल में बुलाया गया था। आइए जानते हैं मामले को विस्तार से…

विज्ञापन


इन लोगों की मौजूदगी में हुई पहचान
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की आइडेंटिफिकेशन परेड पांच फरवरी को आर्थर रोड जेल में की गई। आरोपी की पहचान करने के लिए खान के घरेलू सहायक और स्टाफ नर्स जेल पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में आइडेंटिफिकेशन परेड की गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गीत हो गए अमर, जानिए महान गायिका के जीवन से जुड़े अनसुने किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप का हो चुका है फेस रिकग्निशन
इससे पहले पुलिस सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद का फेस रिकग्निशन भी करा चुकी है। इस टेस्ट का रिजल्ट सकारात्मक आया था। कैमरे में कैद चेहरा और आरोपी का चेहरा टेस्ट में मेल खा रहे थे। इस टेस्ट ने आरोपी के खिलाफ सबूत को और भी पुख्ता कर दिया था। 


यह खबर भी पढ़ें: Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, पिता के साथ उठाया मैच का लुत्फ


आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास कई सबूत
अभिनेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस बहुत ही बारीकी के साथ छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब तक कई सारे सबूत जुटा लिए हैं। सैफ और करीना के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। बता दें कि 15 जनवरी की रात अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था, जहां एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ को गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed