Saare Jahan Se Accha X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर पास या फेल? 'सारे जहां से अच्छा' पर जानिए रिेएक्शन
Netizens Reaction On Saare Jahan Se Accha: सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। देशभक्ति से लबरेज इस सीरीज पर दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया है? जानिए
विस्तार
प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नायर, तिलोत्तमा शोम, अनूप सोनी और कृतिका कामरा जैसे सितारों से सजी सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' आज बुधवार 13 अगस्त को रिलीज हो गई है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। सुमित पुरोहित निर्देशित इस सीरीज की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। प्रतीक गांधी भारतीय एजेंट की भूमिका में हैं, जिन्हें पाकिस्तान भेजा जाता है। दर्शकों को सीरीज कितनी पसंद आई है? जानते हैं
नेटिजन ने कहा- 'कंटेंट ऑफ द वीक'
इसकी कहानी इंडियन जासूस विष्णु शंकर और आईएसआई एजेंट मुर्तजा मालिक के इर्द-गिर्द है। सीरीज की कहानी 70 के शुरुआती दशक की है। भारतीय एजेंट विष्णु शंकर (प्रतीक गांधी) को पाकिस्तान भेजा जाता है। दरअसल, पाकिस्तान न्यूक्लियर रिएक्टर बना रहा है, जो भारत के लिए खतरा होगा। पाकिस्तान के मंसूबों को कैसे नाकाम किया जाता है और आगे क्या होता है, इसी पर सीरीज बनी है। दर्शकों को यह सीरीज पसंद आई है। एक यूजर ने इसे 'कंटेंट ऑफ द वीक' कहा है।
The content of the week already, for me#SaareJahanSeAccha - Netflix 👊💥
— BRIJWA SRK FAN 👑 (@BrijwaSRKman) August 13, 2025
Tough to top this one.
यूजर ने कहा- 'शानदार अनुभव मिला'
इस सीरीज में छह एपिसोड हैं। दर्शकों ने सीरीज की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'पहला एपिसोड देखने के बाद कह सकता हूं कि एक शानदार सीरीज है। बहुत ही बढ़िया अनुभव मिला है'।
Prateek gandhi and sunny hinduja both are good actors
— Jhon Snow (@JohnSnow_1726) August 13, 2025
#SaareJahanSeAcchaOnNetflix
— Shankar Mandagere (@MeShankara) August 13, 2025
Watched E01 and must admit, this series promises a great viewing experience.@pratikg80 @hinduja_sunny
दर्शकों ने कहा- 'वर्षों याद रहेगी'
सीरीज पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा है कि आखिरी के तीन एपिसोड में रफ्तार थोड़ी कम होती है। शुरुआती तीन एपिसोड तुलनात्मक रूप से ज्यादा रोमांचक हैं। बावजूद इसके यह देखने लायक सीरीज है। एक यूजर ने लिखा, 'अगर यह सीरीज नहीं देखी तो समझिए कुछ बहुत अच्छा मिस कर दिया'। वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'यह सीरीज याद रहेगी'।