Rubina Dilaik: 'अनगिनत समझौते, माफी और धैर्य', रुबीना दिलैक ने प्यार और शादी को लेकर किया पोस्ट
Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में प्यार और शादी पर बात करती नजर आई हैं। उन्होंने लिखा कि अगर कई वर्षों बाद भी किसी जोड़े में प्यार है तो यह किस्मत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दिलकश लुक शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं। फैंस उनके स्टाइल और फिटनेस के दीवाने हैं। इसके अलावा रुबीना कई बार जिंदगी के जुड़े मुद्दों पर भी बात करती दिखती हैं। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने शादी, प्यार और कपल्स की आपसी समझ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
बोलीं- 'यह सिर्फ किस्मत नहीं है'
रुबीना दिलैक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। रूबीना ने लिखा है, 'जब आप देखते हैं कि वर्षों बाद भी एक कपल प्यार में है, तो यह किस्मत नहीं है। यह अनगिनत समझौते, क्षमा, धैर्य और एक-दूसरे को चुनना है।-हर एक दिन। प्यार किस्मत नहीं है। यह कोशिश है। समझ है और और दो दिलों का एक साथ बढ़ना है'।

एनर्जी को लेकर कही ये बात
इसके अलावा रुबीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अन्य पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें वे लिखती हैं, 'ऊर्जा मेरी पहली भाषा है। मैं इसे शब्दों से भी अधिक समझती हूं'।
Box Office Clash: रणवीर सिंह और प्रभास के बीच होगी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत, शाहिद कपूर भी होंगे मैदान में
'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं रुबीना
वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीना कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं। रुबीना दिलैक ने अपने अभिय करियर की शुरुआत शो 'छोटी बहू' से की थी। वह बिग बॉस 14 की विजेता रहे चुकी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनव शुक्ला से साल 2018 शादी रचाई। कपल की दो बेटियां हैं। रुबीना हिमाचल प्रदेश के शिमला से हैं। उनके पिता गोपाल दिलैक लेखक हैं।