Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Romance is out after marriage Jaya Bachchan revealed in what the hell Navya Season 2 promos

Jaya Bachchan: शादी के बाद खत्म हो गया रोमांस, व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 के प्रोमो में जया बच्चन का खुलासा

Mon, 29 Jan 2024 07:42 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

पॉडकास्ट के दूसरे सीजन की टीजर आज रिलीज किया गया। जिसमें नव्या के साथ उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन नजर आईं। प्रोमो में अनफिल्टर्ड बातचीत के साथ-साथ जया बच्चन का एक बयान सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Romance is out after marriage Jaya Bachchan revealed in what the hell Navya Season 2 promos
व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के साथ वापस लौट रही है। एक फरवरी को इस पॉडकास्ट का दूसरा सीजन शुरू होगा, जिसका वीडियो नव्या के यूट्यूब चैनल रिलीज होगा। पॉडकास्ट के दूसरे सीजन की टीजर आज रिलीज किया गया, जिसमें नव्या के साथ उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन नजर आईं। प्रोमो में अनफिल्टर्ड बातचीत के साथ-साथ जया बच्चन का एक बयान भी सुर्खियों में हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए जया ने कहा कि शादी के बाद से रोमांस खत्म हो जाता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जया बच्चन ने रोमांस को लेकर की बात
प्रोमो में जया ने नव्या से कहा, 'आप लोग बहुत गाली देके बात करते हो।' इस दौरान उन्होंने शादी के बाद रोमांस को लेकर भी खुलकर बात की और कहा, 'खिड़की से बाहर रोमांस करो। शादी के बाद यह सब खत्म हो जाएगा।' टीजर को शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by What The Hell Navya (@wthn_official)


Karmma Calling: रवीना टंडन ने वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की सफलता का मनाया जश्न, पूरी स्टार कास्ट एक साथ आई नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉडकास्ट के नाम को लेकर दिया सुझाव
प्रोमो में नव्या ने दावा करती नजर आ रही हैं कि उनमें उनकी मां का सेंस ऑफ ह्यूमर है, जिसका जवाब देते हुए श्वेता कहती हैं, 'नहीं, तुममें मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बिल्कुल नहीं है।' इस दौरान जया ने नव्या से इस पॉडकास्ट के नाम को लेकर पूछा कि उन्होंने शो का नाम 'व्हाट द हेल नव्या' क्यों रखा। जया बच्चन ने नव्या को एक सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें इसका नाम 'हाउ स्वीट नव्या' रखना चाहिए था।
Sonam Kapoor: बॉलीवुड के रेड कार्पेट लुक्स पर सोनम का बड़ा बयान, बोलीं - मुझसे पहले कोई नहीं...
 
विज्ञापन

नव्या नंदा के यूट्यूब चैनल पर दिखेगा शो
पॉडकास्ट का प्रोमो शेयर करते हुए पोस्ट में मजेदार कैप्शन भी देखने को मिला। कैप्शन में लिखा गया कि इस बार, हमारी बातचीत जीवंत हो गई है, जो आपको अनफिल्टर्ड चर्चा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रही है। ढेर सारी हंसी और निश्चित रूप से बहुत सारे व्हाट द हेल्स के साथ इस पॉडकास्ट का नया सीजन 1 फरवरी से नव्या नंदा के यूट्यूब चैनल पर हर सप्ताह देखने को मिलेगा'।
Salman Khan: 'ये मेरी सुनते नहीं हैं, अगर सुनते तो....', अरबाज खान की दूसरी शादी पर बोले सलमान खान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed