फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam kapoor opens about her red carpet looks she said she started red carpet looks trend in bollywood

Sonam Kapoor: बॉलीवुड के रेड कार्पेट लुक्स पर सोनम का बड़ा बयान, बोलीं - मुझसे पहले कोई नहीं...

Mon, 29 Jan 2024 07:13 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 29 Jan 2024 07:13 PM IST
सार

पिछले दिनों अभिनेत्री ने फैशन और अपने रेड कार्पेट लुक्स के बारे कई खुलासे किए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा -

विज्ञापन
Sonam kapoor opens about her red carpet looks she said she started red carpet looks trend in bollywood
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनम कपूर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने स्टाइल और अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं। दर्शकों को जितना उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है, उतनी ही उत्सुकता उन्हें सोनम कपूर के रेड कार्पेट लुक्स को भी लेकर रहता है। सोनम को बॉलीवुड में स्टाइल आइकॉन के नाम से भी जाना जाता है। पिछले दिनों अभिनेत्री ने फैशन और अपने रेड कार्पेट लुक्स के बारे कई खुलासे किए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा -
विज्ञापन


मां से जाना फैशन के बारे में 
'सांवरिया' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनम कपूर आज पूरी दुनिया में फैशन आइकॉन के नाम से मशहूर हैं। इतना ही नहीं सोनम फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री ने फैशन की तरफ अपने झुकाव को लेकर बातें करते हुए कहा, 'मेरी मां फैशन डिजाइनर हैं। बचपन से ही मैंने उन्हें देखकर फैशन को समझा और जाना है। आज मुझ में फैशन या स्टाइल को लेकर जितनी भी समझ है, सब मेरी मां की बदौलत है।' 
विज्ञापन

रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं करीना कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में रेड कार्पेट लुक की शुरुआत 
सोनम कपूर भारतीय प्रोडक्ट्स के अलावा दुनिया के कई बड़े ग्लोबल ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं। अवार्ड फक्शंस में वो किस अंदाज में दिखेंगी, दर्शकों के लिए ये हमेशा उत्सुकता जगाने वाला होता है। सोनम अपने रेड कार्पेट लुक्स के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की तब मुझे आइडिया नहीं था कि लोग मेरे लुक्स को नोटिस करेंगे। मैं अपने हिसाब से अवॉर्ड फक्शंस के लिए तैयार होकर आती थी। मुझ से पहले बॉलीवुड में रेड कार्पेट लुक्स ट्रेंड में भी नहीं था। इन पार्टियों के लिए मैं बस अलग से तैयार होकर आती थी। मुझे इतना पता था कि मैं सबसे अलग हूं।'

फैंस के साथ मस्ती करती दिखीं रवीना टंडन

सोनम का वर्क फ्रंट 
सोनम कपूर इन दिनों बॉलीवुड से दूर लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ रह रही हैं। डेढ़ साल पहले उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया और इन दिनों मदरहुड का लुत्फ उठा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री आने वाले दिनों में दो नए प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed