Santosh: ओटीटी पर आ रही ‘संतोष’, अब भारतीय दर्शक भी देख सकेंगे फिल्म; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
Santosh Ott Release: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई और कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्म ‘संतोष’ अब भारत में भी देखी जा सकेगी। फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संध्या सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘संतोष’ की भारत में रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी थी। इस फिल्म का कान फिल्म फेस्टिवल 2024 के अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में प्रीमियर हुआ था। लेकिन अब यह फिल्म भारत में देखी जा सकेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा बटोरने वाली ‘संतोष’ अब अपने ओटीटी रिलीज को तैयार है। जानिए इस फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे?
लायंसगेट प्ले पर होगी स्ट्रीम
संध्या सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘संतोष’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर रिलीज को तैयार है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारतीय दर्शक भी इस फिल्म को देख सकेंगे। लायंसगेट प्ले पर ‘संतोष’ 17 अक्तूबर से स्ट्रीम करने वाली है। ऐसे में 17 अक्तूबर से ‘संतोष’ भारत में उपलब्ध होगी और इसे देखा जा सकता है। यह पहली बार होगा जब यह फिल्म भारत में उपलब्ध होगी।
View this post on Instagram
जातिवाद और जेंडर समानता के मुद्दे पर बात करती है फिल्म
‘संतोष’ ग्रामीण भारत में जाति, लिंग और सत्ता की गतिशीलता जैसे मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी संतोष नाम की एक युवा विधवा की है, जो अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुलिस में अपने मृत पति की जगह पर नौकरी पाती है। बाद में संतोष को एक दलित लड़की के बलात्कार और हत्या की जांच का काम सौंपा जाता है। इसके बाद कहानी में शुरू होता है सत्ता के पावर का खेल और जातिवाद जैसे मुद्दों की कहानी।
यह खबर भी पढ़ेंः Devendra Fadnavis: अक्षय कुमार ने पूछा कौन है राजनीति का असली हीरो? मुख्यमंत्री फडणवीस ने लिया इस नेता का नाम
इस वजह से सीबीएफसी ने लगाई थी रिलीज पर रोक
सीबीएफसी ने भारत में 'संतोष' की रिलीज पर रोक लगा दी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएफसी ने फिल्म में कई कट्स की मांग की थी। निर्माता इन कट्स से सहमत नहीं थे, क्योंकि इससे फिल्म में बहुत ज्यादा बदलाव आ जाते। यही वजह रही कि फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया। फिल्म पहले भारत में 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी के साथ गतिरोध के कारण इसे टाल दिया गया।