फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Richa chadha and ali fazal film won John Cassavetes Award couple happy

Girls Will Be Girls: ऋचा और अली फजल की इस फिल्म ने जीता अवॉर्ड, दोनों ने कहा- फख्र महसूस कर रहे हैं

Sun, 23 Feb 2025 01:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Feb 2025 01:49 PM IST
सार

Girls Will Be Girls: 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' फिल्म में ऋचा और अली फजल ने किरदार निभाया है। फिल्म ने बड़ा अवॉर्ड जीता है जिससे ऋचा और अली फजल काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
Richa chadha and ali fazal film won John Cassavetes Award couple happy
ऋचा और अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha

विस्तार

ऋचा चड्ढा और अली फजल की डेब्यू फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने 'जॉन कैसावेट्स अवॉर्ड' जीता है। अवॉर्ड जीतने के बाद कपल काफी खुश है। ऋचा और अली दोनों बॉलीवुड के कपल हैं। दोनों फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं। उन्होंने लव मैरिज की है।
विज्ञापन

अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्म
'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का निर्देशन शुची तलती ने किया है। ये कॉमेडी फिल्म है। इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड्स का आयोजन शनिवार को कैलीफोर्निया में हुआ। फिल्म ने अवार्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। यह अवॉर्ड पाने वाली 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' भारत की पहली फिल्म बन गई है। यह अवॉर्ड दुनिया के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक है। 

यह खबर भी पढ़ें: Mrs: 'मिसेज' फिल्म की तारीफ के साथ संयुक्त परिवार की हो रही आलोचना, कंगना और कंवलजीत ने दिए रिएक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Richa chadha and ali fazal film won John Cassavetes Award couple happy
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अवॉर्ड पर अली फजल क्या बोले?
अवॉर्ड जीतने के बाद अली फजल ने कहा है 'यह जीत हमारे और भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अहम है। स्वतंत्र सिनेमा का असली सार यह है कि आप बिना किसी डर के सच्चाई को पेश करें, चाहे वह कितनी भी कठिन क्यों न हो। 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ठीक यही करती है। यह सीमाओं को तोड़ने और इतिहास बनाने की कोशिश है और मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर फख्र महसूस कर रहा हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Munawar Faruqui: मुश्किलों में घिर सकता है मुनव्वर का शो ‘हफ्ता वसूली’, इस वजह से एफआईआर दर्ज करने की हुई मांग
 
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा ने दिया रिएक्शन
'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के अवार्ड जीतने पर ऋचा चड्ढा ने कहा है 'यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी है। मैं फख्र महसूस कर रही हूं कि हमने 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' जैसी फिल्म बनाई। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरी टीम की जीत है, जिन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया।'

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की कहानी मीरा (प्रीति पाणिग्रही) नाम की एक 16 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। लड़की का विद्रोही मिजाज उसकी मां (कनी कुश्रुति) के अधूरे युवावस्था के तजुर्बों से जुड़ा है। फिल्म का निर्देशन तो शुचि तलाटी ने किया है लेकिन फिल्म के निर्माता ऋचा और अली फजल ही हैं। इसे उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'पुशिंग बटन्स स्टूडियोज' के बैनर तले बनाया है। फिल्म 18 दिसंबर 2024 को प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी लोगों ने सराहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed